टीवी प्रोड्यूसर एकता कपूर ने अपने करियर में कई हिट टीवी सीरियल प्रोड्यूस किए हैं। वहीं एकता का सीरियल ''कसम से'' लोगों का फेवरेट शो हुआ करता था। यह शो 2006-2009 तक टीवी पर ऑनएयर हुआ। इस शो में प्राची देसाई और राम कपूर लीड रोल में थे। इसमें 17 साल की प्राची देसाई उर्फ बानी वालिया और राम कपूर उर्फ जय उदय वालिया के बीच किसिंग सीन दिखाया गया है। अब इस किसिंग सीन के शूट के बारे में एकता कपूर ने कुछ दिलचस्प बात बताई है।
03 Jul, 2019 01:41 PMमुंबई: टीवी प्रोड्यूसर एकता कपूर ने अपने करियर में कई हिट टीवी सीरियल प्रोड्यूस किए हैं। वहीं एकता का सीरियल 'कसम से' लोगों का फेवरेट शो हुआ करता था। यह शो 2006-2009 तक टीवी पर ऑनएयर हुआ। इस शो में प्राची देसाई और राम कपूर लीड रोल में थे। इसमें 17 साल की प्राची देसाई उर्फ बानी वालिया और राम कपूर उर्फ जय उदय वालिया के बीच किसिंग सीन दिखाया गया है। अब इस किसिंग सीन के शूट के बारे में एकता कपूर ने कुछ दिलचस्प बात बताई है।
एकता कपूर ने एक वीडियो शेयर किया है। उन्होनें वीडियो शेयर करते हुए लिखा- इस 3 मिनट के सीन को शूट करने 3 दिन लगे थे। बानी ने मिस्टर वालिया को किस करने से मना कर दिया था। उस समय 17 साल की बानी को शर्म से बचाने के लिए इस सीन को शूट करने के लिए परछाई और लाइट्स का इस्तेमाल किया गया था।
बालाजी के इस सीन के बारे में सबसे ज्यादा बात हुई थी। किसने कसम से और बानी- मिस्टर वालिया का रोमांस नहीं देखा?
बता दें कि एक्ट्रेस प्राची काफी समय से फिल्मी पर्दे से दूर है। आखिरी बार उन्हें फिल्म रॉक ऑन 2 (2016) में देखा गया था। वहीं छोटे पर्दे पर वह आखिरी बार साल 2017 में शॉर्ट फिल्म कार्बन में दिखी थीं। वहीं अब उन्हें हाल ही में दुबई में हुए फैशन शो 'इंडी फैशन और लाइफस्टाइल कोन्फ़्लुएन्स' में देखा गया। यहां उन्होंने रैंप पर अपनी खूबसूरती के जलवे बिखेरे। इस खास पल की तस्वीरें प्राची ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की है। इस दौरान प्राची लहंगा चोली में काफी ग्लैमरस लग रही थी। वहीं अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो प्राची पिछले कुछ वक्त से मलयालम प्रोजेक्ट ममंगम की शूटिंग में बिजी हैं। साल 2019 में उनके 2 प्रोजेक्ट प्रस्तावित हैं। इस साल में उनकी कुल 2 फिल्में रिलीज होंगी।