main page

'अंतिम' में सलमान की लेडीलव बनेंगी प्रज्ञा जायसवाल, एक्ट्रेस ने शुरू की फिल्म की शूटिंग

Updated 24 January, 2021 01:46:06 PM

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और आयुष शर्मा की फिल्म ''अंतिम: द फाइनल ट्रुथ''  इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। बीते दिनों फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था। जिसे लोगों ने खूब प्यार दिया। इस फिल्म में सलमान सिख पुलिस अधिकारी के रोल में नजर आने वाले हैं। आयुष इस फिल्म में गैंगस्टर के किरदार में दिखाई देंगे। अब इस फिल्म के लिए हीरोइन का भी चुनाव कर लिया गया है।

मुंबई. बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और आयुष शर्मा की फिल्म 'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ'  इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। बीते दिनों फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था। जिसे लोगों ने खूब प्यार दिया। इस फिल्म में सलमान सिख पुलिस अधिकारी के रोल में नजर आने वाले हैं। आयुष इस फिल्म में गैंगस्टर के किरदार में दिखाई देंगे। अब इस फिल्म के लिए हीरोइन का भी चुनाव कर लिया गया है। 

Bollywood Tadka
साउथ की एक्ट्रेस प्रज्ञा जायसवाल सलमान के साथ इस फिल्म में इश्क लड़ाती नजर आएंगी। प्रज्ञा ने फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी है। इस समय एक्ट्रेस महाबलेश्वर में शूट कर रही है। बीते दिन सलमान और प्रज्ञा को शूटिंग के बाद स्पॉट भी किया गया था। लेकिन दोनों अलग-अलग गाड़ी में नजर आए थे। सलमान और प्रज्ञा ने एक-साथ रोमांटिक गाना भी शूट किया है।

Bollywood Tadka
बता दें प्रज्ञा को हिंदी फिल्मों के लिए ज्यादा नही जाना जाता लेकिन साउथ में उनका बहुत नाम है। प्रज्ञा ने 2014 में 'विराट्टू आई डेगा' से डेब्यू किया था। इसके बाद एक्ट्रेस ने कई तेलुगू फिल्मों में काम किया। फिल्म कंचे के लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड फॉर बेस्ट फीमेल डेब्यू- साउथ का अवॉर्ड मिला था। प्रज्ञा के सोशल मीडिया पर भी काफी फेमस है। उनके 17 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

Bollywood Tadka
 

: Parminder Kaur

pragya jaiswalsharescreensalman khanfilm antimBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity News

loading...