main page

First Pictures: प्रणिता सुभाष ने दिखाया अपनी लाडो का चेहरा, कभी बाल्टी में तो कभी मां की गोद में सोई दिखीं अर्ना

Updated 02 August, 2022 08:33:56 AM

साउथ एक्ट्रेस प्रणिता सुभाष  के घर 10 जून को नन्हीं परी की किलकारी गूंजी। प्रणिता सुभाष ने पति नितिन राजू के साथ अपने पहले बच्चे का स्वागत किया। प्रणिता ने हाॅस्पिटल से कुछ तस्वीरें शेयर कर इस खुशखबरी को फैंस के साथ शेयर किया था। वहीं अब जन्म के लगभग 1 महीने बाद  प्रणिता सुभाष ने अपनी लाडली का चेहरा फैंस के साथ शेयर किया। इसके साथ ही उन्होंने नन्हीं परी के नाम का भी खुलासा किया।

मुंबई: साउथ एक्ट्रेस प्रणिता सुभाष  के घर 10 जून को नन्हीं परी की किलकारी गूंजी। प्रणिता सुभाष ने पति नितिन राजू के साथ अपने पहले बच्चे का स्वागत किया। प्रणिता ने हाॅस्पिटल से कुछ तस्वीरें शेयर कर इस खुशखबरी को फैंस के साथ शेयर किया था। वहीं अब जन्म के लगभग 1 महीने बाद  प्रणिता सुभाष ने अपनी लाडली का चेहरा फैंस के साथ शेयर किया। इसके साथ ही उन्होंने नन्हीं परी के नाम का भी खुलासा किया।

Bollywood Tadka

कपल ने अपनी बेटी का नाम अर्ना रखा है। प्रणिता ने बेटी के साथ बेहद ही खूबसूरत फोटोशूट करवाया जिसकी तस्वीरें उन्होंने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की हैं। ये तस्वीरें अर्ना के पहले फोटोशूट की थी, और वास्तव में, वह बेहद प्यारी लग रही थीं।

Bollywood Tadka

एक तस्वीर में अर्ना को आंख बंद करके स्टील की टोकरी पर आराम करते हुए देखा जा सकता है। पिंक गाउन और मैचिंग हेडबैंड में छोटी सी गुड़िया बहुत खूबसूरत लग रही है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'अर्ना से मिलिए।'

Bollywood Tadka

इस तस्वीर के अलावा न्यू माॅम प्रणिता ने अपनी बच्ची के साथ दो बेहद ही प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीर में प्रणिता व्हाइट गाउन और  मोती के हेयरबैंड लगाए खूबसूरत लग रही हैं। वहीं अर्ना भी मां संग मैचिंग किए नजर आईं। अर्ना व्हाइट  स्वैडल में नेट हेयर एक्सेसरी लगाए सुपर क्यूट नजर आई हैं। मां की गोद में अर्ना गहरी नींद में सोई दिखीं। वहीं प्रणिता सोई हुई बेटी पर खूब प्यार लुटा रही हैं।

Bollywood Tadka

एक तस्वीर में प्रणिता को अर्ना के सिर पर किस करते हुए भी देखा जा सकता है। फैंस इन तस्वीरों पर खूब प्यार भी लुटा रहे हैं।

 

बता दें कि प्रणिता सुभाष ने 30 मई 2021 को बिजनेसमैन नितिन राजू के साथ शादी रचाई थी। एक्ट्रेस ने एक प्राइवेट सेरेमनी में नितिन राजू का हाथ थामा था। एक्ट्रेस की शादी में फैमिली मेंबर्स और क्लोज फ्रेंड्स ही शामिल हुए थे। 

Bollywood Tadka

प्रणिता सुभाष के करियर की बात करे तो, उन्होंने अपने करियर की शुरूआत तेलुगु में फिल्म Baava से की थी। उन्हें आखिरी बार 2019 में फिल्म एनटीआर: कथानायकुडु में देखा गया था। प्रणिता बाॅलीवुड डेब्यू भी कर चुकी हैं। वह शिल्पा शेट्टी के साथ 'हंगामा 2' और अजय देवगन की फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' में नजर आईं हैं। 

Content Writer: Smita Sharma

Pranitha SubhashBaby GirlArnaFaceAdorable photoshootNitin RajuBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity

loading...