एक्टर प्रतीक बब्बर फिल्मों के साथ-साथ अपने स्टाइल को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। वह अक्सर अपने नए लुक्स की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। हाल ही में एक बार फिर उन्होंने अपनी तस्वीर शेयर कर फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचा है, जिसमें वो अपने सीने पर मां का नाम गुदवाए नजर आ रहे हैं। फैंस उनकी इस तस्वीर को धड़ाधड़ लाइक कर रहे हैं। प्रतीक बब्बर की मां स्मिता पाटेल महज 31 साल की उम्र में दुनिया छोड़कर चली गई थीं और अब प्रतीक ने सीने पर मां के नाम का ''टैटू'' लिखवाकर उन्हें याद किया है। एक्टर
28 Apr, 2021 12:08 PMबॉलीवुड तड़का टीम. एक्टर प्रतीक बब्बर फिल्मों के साथ-साथ अपने स्टाइल को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। वह अक्सर अपने नए लुक्स की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। हाल ही में एक बार फिर उन्होंने अपनी तस्वीर शेयर कर फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचा है, जिसमें वो अपने सीने पर मां का नाम गुदवाए नजर आ रहे हैं। फैंस उनकी इस तस्वीर को धड़ाधड़ लाइक कर रहे हैं।
प्रतीक बब्बर की मां स्मिता पाटेल महज 31 साल की उम्र में दुनिया छोड़कर चली गई थीं और अब प्रतीक ने सीने पर मां के नाम का 'टैटू' लिखवाकर उन्हें याद किया है।
एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक शेयर की है, जिसमें वो शर्टलेस होकर अपने डॉगी के साथ नज़र आ रहे हैं और उनके सीने पर स्मिता लिखा दिख रहा है। तस्वीर को शेयर करते हुए प्रतीक ने कैप्शन में लिखा- अपने दिल पर अपनी मां का नाम लिखवा लिया है। #4ever के साथ ही उन्होंने 1955- इनफिनिटी लिखा है।
मीडिया के साथ बातचीत में प्रतीक ने बताया कि वो हमेशा से अपनी मां के नाम का टैटू गुदवाना चाहते थे। कई सालों से मैं इसके बारे में सोच रहा था। अब यह सही लग रहा है। उनका नाम बिल्कुल उसी जगह लिखवाया है, जहां होना चाहिए, मेरे दिल पर। 1955 उनके जन्म का साल है और वो हमेशा मेरे साथ रहेंगी।
बता दें कि प्रतीक बब्बर राज बब्बर की दूसरी पत्नी स्मिता पाटिल के बेटे हैं। स्मिता पाटिल ने राज बब्बर के साथ शादी की थी। लेकिन अफसोस बेटे के जन्म के 2 हफ्ते बाद ही वह 13 दिसंबर 1986 को दुनिया छोड़ गईं थीं।
वहीं प्रतीक बब्बर के काम की बात करें तो वह कई बॉलीवुड कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। उन्होंने 'जाने तू... या जाने न', 'दम मारो दम', 'आरक्षण', 'धोबी घाट' , 'माई फ्रेंड पिंटो' और 'बागी 2' जैसी फिल्मों में काम किया है।