''स्कैम 1992'' और ''द ग्रेट इंडियन मर्डर'' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके एक्टर प्रतीक गांधी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। हाल ही में एक्टर ने मुंबई पुलिस के साथ अपना एक खराब अनुभव शेयर किया। उन्होंने मुंबई पुलिस द्वारा किए गए बुरे बर्ताव का खुलासा किया और इसे अपनी ''बेइज्जती'' बताया।
25 Apr, 2022 05:46 PMबॉलीवुड तड़का टीम. 'स्कैम 1992' और 'द ग्रेट इंडियन मर्डर' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके एक्टर प्रतीक गांधी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। हाल ही में एक्टर ने मुंबई पुलिस के साथ अपना एक खराब अनुभव शेयर किया। उन्होंने मुंबई पुलिस द्वारा किए गए बुरे बर्ताव का खुलासा किया और इसे अपनी 'बेइज्जती' बताया।

प्रतीक बब्बर ने ट्विटर पर अपना दर्द बयां करते हुए लिखा- "मुंबई WEH "वीआईपी" आंदोलन के कारण जाम है, मैंने शूट लोकेशन तक पहुंचने के लिए सड़कों पर चलना शुरू कर दिया और पुलिस ने मुझे कंधे से पकड़ लिया और बिना किसी चर्चा के इंतजार करने के लिए मुझे मार्बल के गोदाम में धकेल दिया। #अपमानित."
प्रतीक का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया। एक फैन ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा "हर बार 'जोखिम है तो इश्क है', नहीं होता मोटा भाई।" इस पर प्रतीक ने जवाब दिया, "भाई कोई रिस्क नहीं सिर्फ काम पे जा रहा था।" ऐसे ही कई यूजर्स ने भी प्रतीक की इस दुर्दशा पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी।
काम की बात करें तो प्रतीक गांधी के पास कई फिल्में पाइपलाइन में हैं, जिनमें तापसी पन्नू के साथ वो लड़की है कहां शामिल हैं।