main page

प्रत्युषा बनर्जी की आत्महत्या पर बोले बॉयफ्रेंड राहुल राज-'मैंने नहीं बल्कि उसके पेरेंट्स के लालच ने उसे मारा'

Updated 21 June, 2021 10:59:01 AM

: एक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी टीवी की बालिका बधू बनकर दर्शकों के दिलों पर छा गई थीं। 1 अप्रैल साल 2016 में प्रत्युषा बनर्जी ने  मुंबई में अपने फ्लैट पर आत्महत्या कर ली थी।उनके निधन से उनके को-स्टार्स से लेकर दर्शकों तक को सदमा लगा था। प्रत्युषा बनर्जी अपनी मौत के साथ कई सवाल पीछे छोड़ गईं। प्रत्युषा की मौत के बाद उनके बाॅयफ्रेंड राहुल राज सिंह निशाने पर आ गए थे। इंडस्ट्री से जुड़े प्रत्युषा के करीबियों ने राहुल को मौत का जिम्मेदार बताया था। राहुल राज पर उन्हें खुदकुशी के लिए उकसाने का आरोप है साथ

मुंबई: एक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी टीवी की बालिका बधू बनकर दर्शकों के दिलों पर छा गई थीं। 1 अप्रैल साल 2016 में प्रत्युषा बनर्जी ने  मुंबई में अपने फ्लैट पर आत्महत्या कर ली थी।उनके निधन से उनके को-स्टार्स से लेकर दर्शकों तक को सदमा लगा था। प्रत्युषा बनर्जी अपनी मौत के साथ कई सवाल पीछे छोड़ गईं। प्रत्युषा की मौत के बाद उनके बाॅयफ्रेंड राहुल राज सिंह निशाने पर आ गए थे। इंडस्ट्री से जुड़े प्रत्युषा के करीबियों ने राहुल को मौत का जिम्मेदार बताया था। राहुल राज पर उन्हें खुदकुशी के लिए उकसाने का आरोप है साथ ही केस चल रहा है।

Bollywood Tadka
 

वहीं अब राहुल राज ने इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है। उनका कहना है कि वह विकास गुप्ता और काम्या पंजाबी पर मानहानी का केस करेंगे। अपने आपको बेगुनाह बताते हुए राहुल राज ने प्रत्युषा के पेरेंट्स को एक्ट्रेस के सुसाइड करने की वजह बताया। रिपोर्ट के मुताबिक राहुल ने एक इंटरव्यू में कहा- 'कोविड की वजह से यह केस बहुत लंबा खिंच गया।

Bollywood Tadka

मैं उस दिन का इंतजार कर रहा हूं जब कोर्ट मुझे क्लीन चिट देगा। मुझे पता है कि मैं अपराधी नही हूं। मैंने प्रत्युषा को नहीं मारा बल्कि उसके माता-पिता के लालच ने मारा है। वह उनकी न खत्म होने वाली डिमांड्स पूरी नहीं कर पा रही थी। मैंने उसे बचाने की कोशिश की न कि जान ली है।' 

Bollywood Tadka

भगवान लेगा विकास-काम्या से जवाब 

राहुल ने आगे कहा- 'मैं उस दिन को कभी भूल नहीं सकता। यह मेरी आत्मा, दिल और दिमाग पर पर छप गया है और जिस तरह से प्रत्युषा के सो-कॉल्ड दोस्त विकास गुप्ता और काम्या पंजाबी उसकी मौत का आरोप मुझ पर मढ़ रहे उसके लिए उन्हें भगवान को जवाब देना है। उनको भी पता है कि मैं गुनहगार नहीं हूं। वे ये सब पब्लिसिटी के लिए कर रहे हैं। उन्होंने बिना सुबूत के मेरी छवि खराब की है।

Bollywood Tadka

प्रत्युषा ने आखिरी कॉल मुझे किया था तो इससे मैं गुनहगार साबित नहीं हो जाता हूं। उसने कभी मुझ पर कोई इल्जाम नहीं लगाया। उसका सारा दुख और गुस्सा उसके पेरेंट्स की वजह से था। यहां तक कि मुझे बेल भी उस लास्ट कॉल की वजह से ही मिली। प्रत्युषा केस में जैसे ही मेरा नाम क्लीयर होगा मैं विकास गुप्ता और काम्या पंजाबी केखिलाफ क्रिमिनल डिफेमेशन (मानहानि) का केस करूंगा। उन लोगों ने मेरी जिंदगी और मेरा करियर बर्बाद कर दिया है।' 

Bollywood Tadka

 

 

इससे पहले राहुल ने एक इंटरव्यू के दौरान विकास गुप्ता पर भड़ते थे। दरअसल, बीते दिनों विकास गुप्ता ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि एक समय पर वह प्रत्युषा को डेट कर रहे थे। विकास ने कहा है कि जब प्रत्युषा को पता चला कि वह बाइसेक्शुअल हैं तो प्रत्यूषा ने उनसे दूरी बना ली। विकास के इन्हीं दावों पर राहुल ने भड़कते हुए कहा था-'विकास को पब्लिसिटी के लिए ऐसी कहानियां नहीं बनानी चाहिए। अगर प्रत्यूषा जिंदा होतीं तो इस बात पर विकास को तमाचा जड़ देतीं। विकास का अपने इंटरव्यू में मेरा नाम लिया जाना मुझे पसंद नहीं है। यदि उन्होंने यह सब बंद नहीं किया तो मैं कानूनी कार्रवाई करूंगा। मैं केवल इतना कहना चाहता हूं कि खबरों में आने के लिए प्रत्यूषा के नाम का इस्तेमाल न किया जाए।'
 

Content Writer: Smita Sharma

pratyusha banerjeeboyfriendrahul rajparentsgreedvikas guptakamya punjabiBollywood NewsCelebrityLatest Television NewsTV Celebs Actors Gossip NewsTV Entertainment NewsTV Reality shows Updates

loading...