18 मार्च को रंगो का त्योहार होली सेलिब्रेट किया जाएगा। पूरा देश इस दौरानरंगों में डूबा रहेगा। वैसे तो हर जगह अलग-अलग तरीके से होली मनाई जाती है लेकिन रंग हर किसी में अहम चीज मानी जाती है। वहीं सीरियल्स की दुनिया में भी होली जश्न देखने को मिलेगा। ऐसे में सीरियल ''कुंडली भाग्य'' में भी होली का हुड़दंग मचने वाला है। हाल ही में इस शो के सेट से कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं।
06 Mar, 2022 11:53 AMमुंबई: 18 मार्च को रंगो का त्योहार होली सेलिब्रेट किया जाएगा। पूरा देश इस दौरानरंगों में डूबा रहेगा। वैसे तो हर जगह अलग-अलग तरीके से होली मनाई जाती है लेकिन रंग हर किसी में अहम चीज मानी जाती है। वहीं सीरियल्स की दुनिया में भी होली जश्न देखने को मिलेगा। ऐसे में सीरियल 'कुंडली भाग्य' में भी होली का हुड़दंग मचने वाला है। हाल ही में इस शो के सेट से कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं।
इन तस्वीरों में प्रीता यानि एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या और करण लूथरा यानि एक्टर धीरज धूपर रंगों में रंगे नजर आ रहे हैं। लुक की बात करें तो श्रद्धा शिमरी ग्रीन लंहगे में बेहद प्यारी लग रही हैं। उन्होंने अपने लुक को मिनिमल मेकअप, रेड चूड़ा, मांग टीका से कंप्लीट किया है।
वहीं धीरज कुर्ते पजामे में जच रहे हैं। धीरज ने आंखों पर रेड शेड्स लगाए हैं। तस्वीरों में श्रद्धा के चेहरे पर गुलाल लगा। धीरज संग खिलखिलाते हुए पोज दे रही हैं। कुछ तस्वीरों में दोनों एक-दूजे में खोए दिख रहे हैं।
प्रीता (श्रद्धा) और करण( धीरज) की इन तस्वीरों ने एक बार फिर फैंस का दिल जीत लिया है। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।