main page

कोरोना के बढ़ते केसों को देख प्रेग्नेंट भारती सिंह ने छोड़ा अपना घर, पति हर्ष के साथ शहर से बाहर फार्महाउस में कर रही एंजॉय

Updated 14 January, 2022 05:35:27 PM

देश में कोरोना केस बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं। इन बढ़ते केसों को लेकर आम लोगों के साथ स्टार्स भी चितिंत है। इस तरह के माहौल को देखते हुए कॉमेडियन भारती सिंह ने एक बड़ा फैसला लिया है। भारती सिंह बहुत जल्द मां बनने वाली है। खुद को कोरोना से बचाने के लिए भारती ने थोड़े समय के लिए मुंबई से दूरी बनाने का फैसला लिया है। भारती इन दिनों पति हर्ष लिंबाचिया के साथ शहर के बाहरी इलाके में अपने फार्महाउस में है। भारती ने खुद इस बात का खुलासा किया है।

मुंबई. देश में कोरोना केस बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं। इन बढ़ते केसों को लेकर आम लोगों के साथ स्टार्स भी चितिंत है। इस तरह के माहौल को देखते हुए कॉमेडियन भारती सिंह ने एक बड़ा फैसला लिया है। भारती सिंह बहुत जल्द मां बनने वाली है। खुद को कोरोना से बचाने के लिए भारती ने थोड़े समय के लिए मुंबई से दूरी बनाने का फैसला लिया है। भारती इन दिनों पति हर्ष लिंबाचिया के साथ शहर के बाहरी इलाके में अपने फार्महाउस में है। भारती ने खुद इस बात का खुलासा किया है।

Bollywood Tadka
भारती ने यूट्यूब पर अपने लेटेस्ट Vlog में बताया कि उन्होंने ये कदम इसलिए उठाया क्योंकि मुंबई में कोरोना का खतरा काफी बढ़ गया है। इसलिए कोरोना से खुद को बचाने के लिए वह अपने फार्म हाउस में पहुंच गए, जहां वह शूटिंग करेंगे और व्लॉग बनाएंगे। इस व्लॉग में भारती और हर्ष लिंबाचिया के बीच खट्टी मीठी नोकझोक भी देखने को मिली। भारती ने एक लेखक के रूप में हर्ष के करियर का मजाक उड़ाते दिखाई दे रही हैं। वहीं, उन्होंने बताया कि कैसे लोगों को उदाहरण देकर हर्ष उनसे सारा काम करवा रहे हैं। उन्हें प्रेग्नेंट महिला पर बिलकुल भी तरस नहीं आ रहा है। दोनों फार्महाउस में एक दूसरे की कंपनी को एंजॉय कर रहे हैं। भारती और हर्ष अपने पालतू कुत्ते गोगो के साथ खेलते नजर आ रहे हैं। भारती ने अंगीठी में रात का खान बनाया। हर्ष को जहां चिकन कबाब बेक करते हुए देखा जा सकता है, वहीं भारती ने दाल मखनी और रोटियां बनाईं। फैंस इस व्लॉग को खूब पसंद कर रहे हैं। बता दें भारती और हर्ष अप्रैल में पेरेंट्स बनेंगे। कॉमेडियन अक्सर सोशल मीडिया पर बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती है। भारती प्रेग्नेंसी टाइम को खूब एंजॉय कर रही है। 
Bollywood Tadka

Content Writer: Parminder Kaur

pregnant bharti singhhomesettledfarmhousehaarsh limbachiyaacorona casesBollywood NewsBollywood News and GossipTelevision NewsTelevision News and GossipTelevision Celebrity NewsEntertainment

loading...