बाॅलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु इन दिनों अपने प्रेंग्नेंसी पीरियड को एंजाॅय कर रही हैं। शादी के 6 साल बाद मां बनने वाली बिपाशा ग्रेंसी से जुड़े हर पल को कैमरों में कैद कर रही हैं। बिपाशा बसु अपने मैटरनिटी फैशन की वजह से सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। हाल ही में बिपाशा ने एक तस्वीर शेयर की है जिसमें उनका बोल्ड मेटर्निटी लुक देखने को मिल रहा है। शेयर की तस्वीर में प्रेग्नेंट बिपाशा ब्लैक ऑफ शोल्डर ट्रांसपेरेंट गाउन में नजर आ रही हैं। बिपाशापरफेक्ट अंदाज में बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही हैं।
03 Sep, 2022 10:38 AMमुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु इन दिनों अपने प्रेंग्नेंसी पीरियड को एंजाॅय कर रही हैं। शादी के 6 साल बाद मां बनने वाली बिपाशा ग्रेंसी से जुड़े हर पल को कैमरों में कैद कर रही हैं। बिपाशा बसु अपने मैटरनिटी फैशन की वजह से सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। हाल ही में बिपाशा ने एक तस्वीर शेयर की है जिसमें उनका बोल्ड मेटर्निटी लुक देखने को मिल रहा है। शेयर की तस्वीर में प्रेग्नेंट बिपाशा ब्लैक ऑफ शोल्डर ट्रांसपेरेंट गाउन में नजर आ रही हैं।
बिपाशा परफेक्ट अंदाज में बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही हैं। साइड प्रोफाइल में पोज देतीं बिपाशा स्टनिंग लग रही हैं। उन्होंने न्यूड मेकअप और सॉफ्ट कर्ल हेयर्स से लुक को पूरा किया है।
बिपाशा बसु ने इस खूबसूरत तस्वीर मके साथ कैप्शन में लिखा- 'मैजिकल फीलिंग्स।' जो शब्दों में बयां कर पाना मुश्किल है। वाकई बिपाशा ने सच ही कहा है। प्रेग्नेंसी पीरियड की खूबसूरत फीलिंग्स को किसी भी मदर के लिए जाहिर करना मुश्किल ही है।
बिपाशा बसु ने 16 अगस्त को अपनी प्रेग्नेंसी को कंफर्म किया था। बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए एक्ट्रेस ने खूबसूरत तस्वीरें शेयर की थीं। अपनी उन तस्वीरों के चलते बिपाशा लोगों के निशाने पर भी आईं थीं। बीते दिनों ही उन्होंने इन ट्रोलर्स को जवाब देते हुए कहा था-'क्यों न करूं फोटोशूट...इसमें क्या गलत है...हम दो से तीन होने जा रहे हैं...इस गुड न्यूज को सुनकर सभी काफी एक्साइटेड हैं।
हम मैटरनिटी फोटोशूट करवाना चाहते थे और मैं बेबी बंप फ्लॉन्ट करना चाहती थी इसीलिए मैंने ये शूट करवाया। मुझे तो इसमें कुछ गलत नहीं लगता। फिलहाल तो ये मेरे बेबी का घर है और इस दौरान मेरे शरीर में कई बदलाव हो रहे हैं। मैं इसे सेलिब्रेट करना चाहती हूं, इस पल को जीना चाहती हूं। मैं अभी भी इसे दिखाना चाहती हूं क्योंकि ये हमेशा के लिए नहीं रहने वाला है।'
गौरलतब है कि करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा 2015 में फिल्म 'अलोन' की शूटिंग के दौरान एक-दूसरे के करीब आए। 1 साल तक डेट करने के बाद दोनों ने साल 2016 में सात फेरे ले लिए। अब शादी के 6 बाद कपल के घर नन्हें बच्चे की किलकारी गूंजने वाली है।