एक्ट्रेस सुष्मिता सेन की भाभी और एक्ट्रेस चारू असोपा मां बनने वाली है। एक्ट्रेस इन दिनों प्रेग्रेंसी टाइम को एंजॉय कर रही है। हाल ही में चारू का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक्ट्रेस डांस करती हुई नजर आ रही है।
10 Jun, 2021 04:21 PMमुंबई. एक्ट्रेस सुष्मिता सेन की भाभी और एक्ट्रेस चारू असोपा मां बनने वाली है। एक्ट्रेस इन दिनों प्रेग्रेंसी टाइम को एंजॉय कर रही है। हाल ही में चारू का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक्ट्रेस डांस करती हुई नजर आ रही है।
वीडियो में चारू येलो ड्रेस में नजर आ रही है। इसके साथ एक्ट्रेस ने हील पहनी हुई है। मिनिमल मेकअप और ओपन हेयर्स से चारू ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। इस लुक में एक्ट्रेस हॉट लग रही है। चारू गिला गिला गिला दिल' गाने पर कमर मटकाती हुई दिखाई दे रही है। प्रेग्रेंसी में चारू को हील पहन कर डांस करते देख फैंस एक्ट्रेस को ध्यान रखते के लिए कहने लगे।
एक यूजर ने लिखा- इस तरह हील्स पहनना बेबी के लिए सेफ नहीं है।
एक यूजर ने लिखा- प्रेग्नेंसी को हल्के में लेना और इस तरह हील्स पहनकर नाचना सही नहीं।
एक अन्य यूजर ने लिखा- हील्स मत पहनो।
बता दें चारू ने मई 2021 में अपने यूट्यूब चैनल पर वीडियो शेयर कर फैंस को ये गुड न्यूज दी थी। वीडियो में चारू असोपा खट्टे आम की कैंडी खाती हुई दिखी थीं। एक्ट्रेस की ख्वाहिश है उनका बेबी ननद सुष्मिता सेन जैसा हो। चारू ने जून 2019 में सुष्मिता के भाई राजीव सेन से शादी की थी। शादी के कुछ समय बाद ही दोनों एक-दूसरे से अलग रहने लगे थे। तब चारू और राजीव ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए थे। हालांकि बाद में सब ठीक हो गया और अब कपल साथ में है।