एक्ट्रेस नेहा धूपिया बहुत जल्द दूसरी बार मां बनने वाली है। एक्ट्रेस इन दिनों प्रेग्नेंसी टाइम को एंजॉय कर रही है। इसके साथ एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती है। हाल ही में नेहा ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो खूब वायरल हो रही हैं।
06 Sep, 2021 11:50 AMमुंबई. एक्ट्रेस नेहा धूपिया बहुत जल्द दूसरी बार मां बनने वाली है। एक्ट्रेस इन दिनों प्रेग्नेंसी टाइम को एंजॉय कर रही है। इसके साथ एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती है। हाल ही में नेहा ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो खूब वायरल हो रही हैं।
तस्वीरों में नेहा न्यूड कलर ड्रेस और प्रिंटेड श्रग में नजर आ रही है। इसके साथ एक्ट्रेस ने हील पहनी हुई है। लाइट मेकअप और ओपन हेयर्स से नेहा ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। इस लुक में एक्ट्रेस काफी कूल लग रही है।
नेहा फोन पर बात करती हुई दिखाई दे रही है। तस्वीर शेयर करते हुए नेहा ने लिखा- हेलो रूम सर्विस, क्या मुझे मिल सकता है। इसके साथ नेहा ने खाने की कई सारी चीजों की इमोजी भी लगाई हैं। नेहा बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही है। फैंस इन तस्वीरों को खूब प्यार दे रहे हैं।
बता दें नेहा और अंगद ने तस्वीरें शेयर कर दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। तस्वीरों में कपल के साथ उनकी बेटी मेहर भी नजर आई थी। नेहा बॉडीकोन ड्रेस में बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखाई दी थी। नेहा ने 10 मई 2018 को गुपचुप तरीके से एक्टर अंगद बेदी संग दिल्ली के गुरुद्वारे में शादी की थी। इसके 6 महीने बाद 18 नवंबर 2018 को उनके बेटी मेहर का जन्म हुआ था।