main page

प्रीति जिंटा ने शेयर किया जिया-जय का प्यारा सा वीडियो, बालकनी में पहली बारिश का मजा लेते दिखे भाई-बहन

Updated 09 September, 2022 12:14:39 PM

एक्ट्रेस प्रीति जिंटा सोशल मीडिया पर खासी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने बच्चों संग बिताए क्वालिटी टाइम की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने जान से प्यारों का एक वीडियो शेयर किया, जिस पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं।

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस प्रीति जिंटा सोशल मीडिया पर खासी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने बच्चों संग बिताए क्वालिटी टाइम की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने जान से प्यारों का एक वीडियो शेयर किया, जिस पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Preity G Zinta (@realpz)


प्रीति जिंटा द्वारा शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि जय और जिया जिंटा गुडएनफ सेंट लूसिया में पहली बारिश का आनंद लेते नजर आ रहे हैं और बेहद प्यारे लग रहे हैं। वीडियो में उनके होटल के कमरे से एक सुंदर दृश्य दिखाई दे रहा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए प्रीति जिंटा ने कैप्शन में लिखा- पहली बारिश...पहली बारिश का डांस #Stlucia #cpl22 #memories #ting

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Preity G Zinta (@realpz)

बता दें, प्रीति जिंटा ने 2016 में जीन गुडइनफ से शादी रचाई थी और पांच साल बाद कपल ने सरोगेसी के जरिए अपने जुड़वा बच्चों (बेटा-बेटी) का स्वागत किया। 


 

Content Writer: suman prajapati

Preity Zintasharescute videoJaiGiaenjoyingfirst rainBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity NewsEntertainment

loading...