एक्ट्रेस प्रीति जिंटा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। एक्ट्रेस फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती है। आज प्रीति के पति जीन गुडइनफ का बर्थडे है। एक्ट्रेस ने तस्वीरें शेयर कर जीन को बर्थडे विश किया है। इसके साथ एक्ट्रेस ने प्यारा-सा नोट भी लिखा है।
12 Mar, 2022 11:23 AMमुंबई. एक्ट्रेस प्रीति जिंटा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। एक्ट्रेस फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती है। आज प्रीति के पति जीन गुडइनफ का बर्थडे है। एक्ट्रेस ने तस्वीरें शेयर कर जीन को बर्थडे विश किया है। इसके साथ एक्ट्रेस ने प्यारा-सा नोट भी लिखा है।
तस्वीरों में प्रीति ऑरेंज आउटफिट में नजर आ रही है। लाइट मेकअप और ओपन हेयर्स से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। वहीं जीन मैरून स्वेटर और डेनिम जींस में दिखाई दे रहे हैं। दोनों काफी खुश लग रहे हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए प्रीति ने लिखा- जन्मदिन मुबारक हो माय लव। हमने कई जन्मदिन और कई अनुभव एकसाथ बिताए हैं। आई लव यू। फैंस इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं और जीन को बर्थडे विश कर रहे हैं।
बता दें प्रीति और जीन पिछले साल दिसंबर में सेरोगेसी के जरिए जुड़वा बच्चों के पेरेंट्स बने हैं। कपल ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी थी। दोनों अपनी लाइफ में बेहद खुश हैं। दोनों बच्चों के नाम जय और जिया है।