main page

शादी के बाद पहला करवा चौथ मनाने के लिए मालदीव से मुंबई लौटे प्रिंस-युविका, रोमांटिक तस्वीरें आईं सामने

Updated 27 October, 2018 10:22:42 AM

रियलिटी शो बिग बॉस-9 के विनर प्रिंस नरूला 13 नवंबर को युविका चौधरी के साथ शादी में बंधन में बंधे गए हैं। इनकी हल्दी से लेकर शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई। कुछ दिन पहले ही प्रिंस और युविका मालदीव में हनीमून के लिए रवाना हुए थे।

मुंबई: रियलिटी शो बिग बॉस-9 के विनर प्रिंस नरूला 13 नवंबर को युविका चौधरी के साथ शादी में बंधन में बंधे गए हैं। इनकी हल्दी से लेकर शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई। कुछ दिन पहले ही प्रिंस और युविका मालदीव में हनीमून के लिए रवाना हुए थे। बीते दिन ही दोनों मालदीव से लौट आए हैं। दोनों को एयरपोर्ट स्पाॅट किया गया। इस दौरान की तस्वीरें सामने आईं हैं।

Bollywood Tadka

 

तस्वीरों में  प्रिंस और युविका बेहद रोमांटिक अंदाज में नजर आए। इस दौरान युविका व्हाइट टी-शर्ट और ब्लू जींस पहने पहने खूबसूरत लग रही हैं। शादी के बाद युविका चौधरी की खूबसूरती और भी निखरी हुई दिखी। उनके हाथ में लाला चूड़ा काफी अच्छा लग रहा था। वहीं प्रिंस ब्लू जींस और शर्  पहने कूल लुक में नजर आए। दोनों ने कैमरे के सामने मुस्कुराते हुए पोज दिए। 

Bollywood Tadka

 

बता दें कि प्रिंस नरूला और युविका चौधरी की लव स्टोरी सलमान खान के शो बिग बॉस से शुरू हुई थी।बिग बॉस के घर में रह प्रिंस ने मजाक में युविका को प्रपोज किया था। इसके बाद युविका ने प्रिंस के प्रपोज को ठुकरा दिया था। लेकिन बिग बॉस के घर से बाहर निकलने के बाद यह दोनों एक दुसरे से मिले और अफेयर फिर शुरू हुआ।  इसके बाद 3 साल एक दुसरे को डेट करने के बाद उन्होंने शादी करने का बड़ा फैसला लिया।
 

: Neha

prince narulayuvika chaudhary

loading...