कोरोना लगातार बढ़ता ही जा रहा है। हर दिन कोई न कोई इसकी चपेट में आ रहा है। हाल ही में एक अच्छी खबर सामने आई है। टीवी के फेमस कपल प्रिंस नरूला और युविका चौधरी का कोरोना टेस्ट नेगेटिव आया है। दरअसल प्रिंस और युविका चंडीगढ़ से मुंबई वापस लौटे हैं। उनके मुंबई पहुंचने के बाद से ये अफवाह फैली कि वो कोरोना संक्रमित हैं।
10 Sep, 2020 11:21 AM
मुंबई. कोरोना लगातार बढ़ता ही जा रहा है। हर दिन कोई न कोई इसकी चपेट में आ रहा है। हाल ही में एक अच्छी खबर सामने आई है। टीवी के फेमस कपल प्रिंस नरूला और युविका चौधरी का कोरोना टेस्ट नेगेटिव आया है। दरअसल प्रिंस और युविका चंडीगढ़ से मुंबई वापस लौटे हैं। उनके मुंबई पहुंचने के बाद से ये अफवाह फैली कि वो कोरोना संक्रमित हैं।
युविका ने इस बारे में बात करते हुए कहा, हमने वापस लौटने के बाद खुद को होम क्वारंटाइन कर लिया। इसलिए लोगों को लगा कि हम कोरोना संक्रमित हैं। युविका ने आगे बताया कि हमने सभी सावधानियां बरतते हुए चंडीगढ़ से मुंबई का सफर किया था। हालांकि, फिर भी हमने खुद को अपने घर में पूरी तरह से आइसोलेट करने का फैसला किया। हम जानबूझकर और एहतियात के तौर पर घर से एक कदम भी बाहर नहीं निकाला। हमने मंगलवार अपना कोरोना वायरस टेस्ट करवाया, जो सौभाग्य से निगेटिव रहा। दरअसल, हमने अपने आप को घर में पूरी तरह से बंद कर लिया था, इसलिए लोगों ने समझ लिया कि हम कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। ऐसा नहीं था बल्कि लोगों ने गलत समझा।
प्रिंस ने हाल ही में अपनी शादी का एक वीडियो साझा किया था जिसमें वो युविका को टैग करते हुए लिखते हैं कि 'चल दोबारा शादी करते हैं। दो साल होने वाले हैं हमारी शादी को पर तुम आज भी मुझे मेरी गर्लफ्रेंड लगती हो। क्या करूं मैं?
बता दें कि प्रिंस और युविका की शादी 12 अक्टूबर 2018 को हुई थी। इन दोनों की शादी में बॉलीवुड से लेकर टीवी की मशहूर हस्तियां पहुंची थीं। इनकी लव स्टोरी 'बिग बॉस' से शुरू हुई थी। प्रिंस 'बिग बॉस' के विजेता रहे थे। शादी के बाद ये दोनों 'नच बलिए सीजन 9' में भी नजर आए थे।