एक्टर प्रिंस नरूला और एक्ट्रेस युविका चौधरी टीवी के पॉवर कपल हैं। दोनों में हर बार जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिलती है। 4 नवंबर को दीवाली के मौके पर एक बार फिर कपल में गजब केमिस्ट्री देखने को मिली। दोनों ने साथ मिलकर दीप जलाए, जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। फैंस को कपल की ये तस्वीरें खूब पसंद आ रही हैं। दीवाली के मौके पर प्रिंस और युविका गुरूद्वारे में मोमबत्तियां जलाने पहुंचे।
05 Nov, 2021 02:37 PMबॉलीवुड तड़का टीम. एक्टर प्रिंस नरूला और एक्ट्रेस युविका चौधरी टीवी के पॉवर कपल हैं। दोनों में हर बार जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिलती है। 4 नवंबर को दीवाली के मौके पर एक बार फिर कपल में गजब केमिस्ट्री देखने को मिली। दोनों ने साथ मिलकर दीप जलाए, जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। फैंस को कपल की ये तस्वीरें खूब पसंद आ रही हैं।
दीवाली के मौके पर प्रिंस और युविका गुरूद्वारे में मोमबत्तियां जलाने पहुंचे।
इस दौरान कपल का बेहद श्रद्धा भाव देखने को मिला। प्रिंस सिर पर रूमाल बांधे तो उनकी पत्नी सिर पर दुपट्टा लिए दिखीं। कुछ तस्वीरों में प्रिंस एक्ट्रेस का हाथ पकड़कर गुरूद्वारे की सीढ़िया उतरते नजर आ रहे हैं।
इसके अलावा प्रिंस द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि युविका अपने हाथों में दीये का थाल लिए नजर आ रही हैं। वहीं इस दौरान प्रिंस भी अपनी पत्नी को कंपनी दे रहे हैं। वो भी पत्नी संग हाथों में थाल लेकर पोज दे रही हैं। कई तस्वीरों में कपल का रोमांटिक अंदाज देखने को मिल रहा है।
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए प्रिंस चौधरी ने कैप्शन में लिखा- हैप्पी दीवाली सबको, वाहेगुरू सबके घर में खुशियां दे। हे युविका चौधरी मेरी खूबसूरत पत्नी हैप्पी दीवाली।
इस दौरान ग्रीन कलर की ड्रेस में बेहद गॉर्जियस लग रही हैं। इसके साथ उन्होंने व्हाइट मोतियों का नेकलेस गले में पहना हुआ है, जो उनके लुक को चार-चांद लगा रहा है। वहीं प्रिंस भी व्हाइट एंड ग्रे धारीदार शर्ट में परफेक्ट लग रहे हैं। फैंस कपल की इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं और कमेंट कर इन पर प्यार भी लुटा रहे हैं।