'बिग बाॅस 9' फेम प्रिया मलिक फाइनली दूसरी बार शादी के बंधन में बंध गईं। प्रिया ने 9 अक्टूबर को अपने जीवन के प्यार करण बख्शी से शादी कर ली। कपल दिल्ली में आनंद कारज की रस्म निभाकर एक-दूजे का हुआ।प्रिया और करण ने बेहद सादगी भरे अंदाज में गुरुद्वारे में सिख रीति-रिवाज से शादी की लेकिन उनके करीबी परिवार और दोस्तों ने शादी में खूब धमाल मचाया। लुक की बात करें तो प्रिया बेबी पिंक कलर के हैवी लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
11 Oct, 2022 11:08 AMमुंबई: 'बिग बाॅस 9' फेम प्रिया मलिक फाइनली दूसरी बार शादी के बंधन में बंध गईं। प्रिया ने 9 अक्टूबर को अपने जीवन के प्यार करण बख्शी से शादी कर ली। कपल दिल्ली में आनंद कारज की रस्म निभाकर एक-दूजे का हुआ।
प्रिया और करण ने बेहद सादगी भरे अंदाज में गुरुद्वारे में सिख रीति-रिवाज से शादी की लेकिन उनके करीबी परिवार और दोस्तों ने शादी में खूब धमाल मचाया। लुक की बात करें तो प्रिया बेबी पिंक कलर के हैवी लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
चोकर नेकलेस, मांग टीका,नथ, कलीरे, गोल्डन चूड़ियां, हाथों में सजी पिया के नाम की मेंहदी प्रिया के ब्राइडल लुक को चार-चांद लगा रहे हैं। वहीं करण व्हाइट बंदगला सूट और पिंक टर्बन में खूब जंच रहे थे।
हल्दी सेरेमनी में भी प्रिया बहुत प्यारी लग रही थीं जैसा कि तस्वीर में नजर आ रहा है। फूलों के साथ हल्दी की रस्म पूरी की गई। प्रिया के चमकते चेहरे से उनकी खुशी महसूस की जा सकती है।
प्रिया और करण ने 2019 में ही सगाई कर ली थी, मगर इसकी घोषणा 2020 में की। करण की फैमिली दिल्ली में रहती है इसलिए यहीं शादी संपन्न हुई।दिल्ली बेस्ड एक बिजनेसमैन हैं।दोनों लंबे समय से रिलेशनशिप में थे। फाइनली अब मिस्टर एंड मिसेज बन गए हैं।