इंटरनेट संसेशन और एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश एक बार फिर सोशल मीडिया पर लौट आईं हैं। कुछ समय पहले ही उन्होंने इंस्टा अकाउंट डीएक्टिव किया था। वहीं अब जब उन्होंने वापसी की है तो उनका एक बार फिर से धमाकेदार अंदाज देखने को मिला।प्रिया ने डांस करते हुए वीडियो शेयर की है।
06 Jun, 2020 11:47 AMमुंबई: इंटरनेट संसेशन और एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश एक बार फिर सोशल मीडिया पर लौट आईं हैं। कुछ समय पहले ही उन्होंने इंस्टा अकाउंट डीएक्टिव किया था। वहीं अब जब उन्होंने वापसी की है तो उनका एक बार फिर से धमाकेदार अंदाज देखने को मिला।प्रिया ने डांस करते हुए वीडियो शेयर की है।
इस वीडियो में वह बाॅलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय की फिल्म ताल के टाइल ट्रैक ताल से ताल मिला पर जबरदस्त डांस करती दिख रही हैं। वीडियो घर पर ही शूट किया गया है। वो बैठे-बैठे ही डांस कर रही हैं और गाने के साथ एक्सप्रेशंस दे रही हैं।
इस वीडियो के साथ प्रिया ने कैप्शन में लिखा-'कुछ नया करने की कोशिश, मैं जानती हूं कि मैंने कोरियोग्राफी के साथ बिल्कुल भी न्याय नहीं किया है। गलतियों को नजरअंदाज करें। मैं एक कोशिश कर रही हूं। उम्मीद करती हूं कि यह आपको पसंद आएगा।'
बता दें कि प्रिया अपने अक वीडियो के जरिए रातों रात चर्चा में आ गई थीं। उनकी मलयालम फिल्म 'उरु अदार लव' का एक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियों में वो आंख मारती नजर आई थीं। लोगों को उनके एक्सप्रेशंस इतने अच्छे लगे कि हर कोई वीडियो क्लिप शेयर करने लगा। वीडियो और फोटो आने के बाद प्रिया प्रकाश वारियर की फैन फॉलोइंग इस कदर बढ़ी कि इंस्टाग्राम पर उनके 70 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हो गए थे। काम की बात करें तो प्रिया जल्द ही 'श्रीदेवी बंगलो' और 'लव हैकर्स' के जरिए बॉलीवुड में भी एंट्री करने वाली हैं।