main page

Video: अब फ्लाइंग Kiss से निशाना लगाती दिखीं प्रिया प्रकाश, दूसरा वीडियो हुआ वायरल

Updated 14 February, 2018 02:27:49 AM

मलयाली एक्ट्रैस प्रिया प्रकाश वारियर का हाल ही में एक और वीडियो सामने आया है। इसमें वे पहले से भी ज्यादा कातिलाना अदाएं दिखातीं नजर आ रही हैं। दरअसल वीडियो में वे प्रिया अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ क्लासरूम में हैं। जहां सब स्टूडेंट पढ़ाई कर रहे हैं तो वहीं वे दूर-दूर से अपनू नखरीली अदाओं के साथ ब्वॉयफ्

मुंबईः मलयाली एक्ट्रैस प्रिया प्रकाश वारियर का हाल ही में एक और वीडियो सामने आया है। इसमें वे पहले से भी ज्यादा कातिलाना अदाएं दिखातीं नजर आ रही हैं। दरअसल वीडियो में वे प्रिया अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ क्लासरूम में हैं। जहां सब स्टूडेंट पढ़ाई कर रहे हैं तो वहीं वे दूर-दूर से अपनू नखरीली अदाओं के साथ ब्वॉयफ्रेंड से फ्लर्ट करतीं दिख रही हैं। इस वीडियो में उन्हें एक क्लास रूम में दिखाया गया है जिसमें एक बार फिर वो लड़के से इशारों में बात कर रही हैं, और फिर बंदूक लोड कर के आंख मारते हुए बंदूक चलाती हैं।

 

बता दें कि प्रिया जल्द ही एक साउथ मूवी में नजर आने वाली हैं जिसका नाम है 'ओरु अदार लव'। फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है। प्रिया के पिछले वीडियो की तरह इस वीडियो में भी आप उनकी अदाओं से नजर नहीं हटा पाएंगे।  प्रिया ने अपने ट्विटर हैंडल पर नया वीडियो शेयर किया है।

बता दें कि वैलेंटाइन डे से पहले देशभर के लड़कों का क्रश बनी प्रिया प्रकाश वरियर ने जहां इतने प्यार के लिए अपने फैंस को शुक्रिया कहा है तो वहीं प्रिया के माता-पिता उनके इस फेम से थोड़ा चिंता में आ गए हैं। एक अंग्रेजी वेबसाइट से बात करते हुए प्रिया की मां प्रीथा ने बताया कि इस तरह रातों-रात फेमस होनें से उन्हें प्रिया की फिक्र हो गई है। 

:

Priya Prakash Varrierteasersecond videoviralbollywoodValentines Daykissing

loading...