main page

जोधपुर के इस शाही वेन्यू में होगी प्रियंका-निक की शादी, एक दिन का किराया जान खुल जाएंगी आंखें

Updated 16 November, 2018 05:19:58 PM

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों मंगेतर निक जोनस के साथ अपनी शादी को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। वहीं अब प्रियंका की शादी की तैयारियां शुरु हो चुकी हैं। प्रियंका और निक की शादी की रस्में 30 नवंबर से शुरू हो जाएंगी।

मुंबई: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों मंगेतर निक जोनस के साथ अपनी शादी को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। वहीं अब प्रियंका की शादी की तैयारियां शुरु हो चुकी हैं। प्रियंका और निक की शादी की रस्में 30 नवंबर से शुरू हो जाएंगी।

Bollywood Tadka

दोनों 2 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधेंगे। कहा जा रहा है कि प्रियंका अपनी जुड़े अपने देश से बहुत प्यार करती है साथ ही वो भारत की खूबसूरती और संस्कृति को भी दुनिया के सामने लाना चाहती हैंय़ ऐसे अपनी लाइफ के सबसे बड़े सेलिब्रेशन को वो किसी और देश में कर ही नहीं सकती। 

Bollywood Tadka

प्रियंका और निक ने अपने वेडिंग डेस्टिनेशन के लिए जिस महल को चुना है उसमें उन्‍हीं पत्‍थरों का इस्‍तेमाल किया गया है जो आगरा के ताज महल में लगे हैं। इस महल में 22 कमरे और 42 स्वीट्स हैं।

Bollywood Tadka

 

इसके अलावा यहां फैमिली म्‍यूजियम, बैंक्‍वेट हॉल, लाइब्रेरी, बॉलरूम इंडोर स्विमिंग पूल, टेनिस ओर मार्बल स्‍क्‍वैश कोर्ट्स भी हैं। इस पैलेस में एक रूम का किराया 34 हजार से 5 लाख है। 

Bollywood Tadka

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बताया जा रहा है कि जोधपुर के उम्मैद भवन पैलेस में प्रियंका और निक अपने रिश्ते को शादी का नाम देने जा रहे हैं। इसके साथ ही इस वेन्यू की काफी सारी तस्वीरें भी सामने आ रही हैं जिन्हें देखने के बाद साफ है कि ये शादी रॉयल थीम पर होने वाली है।

Bollywood Tadka

इस शादी में 1500 से 2000 मेहमानों के शामिल होने की चर्चा है। बताया जा रहा है कि भारत के अलावा प्रियंका और निक अमेरिका में भी वहां के रीति रिवाजों और कानून के हिसाब से शादी करेंगे।

Bollywood Tadka

बता दें कि प्रियंका इन दिनों दिल्ली में अपनें आने वाले प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं। ऐसे में माना जा रहा कि वह शादी के बाद ही निक के साथ विदेश जाएंगीं।

Bollywood Tadka

 

Bollywood Tadka

 

: Neha

priyaka chopranick jonasmarrytaj umaid bhawanpalacejodhpur

loading...