main page

निक जोनस नहीं टीवी के 'महादेव' को प्रियंका का हमसफर बना चाहता था परिवार, मौसी ने कहा था-'परफेक्ट मैच'

Updated 16 May, 2021 08:38:00 AM

:एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अमेरिकन सिंगर निक जोनस के साथ अपनी मैरिड लाइफ को एंजाॅय कर रही हैं। कपल बाॅलीवुड से लेकर हाॅलीवुड में अपनी जबरदस्त कैमिस्ट्री के जरिए फैंस को अपना दीवाना बनाए है। फैंस इस जोड़ी को निकयंका के नाम से पुकारता है। चाहे 2018 में उन्होंने हॉलीवुड स्टार निक जोनस के साथ शादी कर ली थी, लेकिन एक वक्त ऐसा था जब प्रियंका के परिवार वाले उनकी शादी किसी और से कराना चाहते थे।इसका खुलासा खुद प्रियंका ने एक इंटरव्यू के दौरान किया। प्रियंका ने बताया कि उनकी फैमिली चाहती थी कि वो टीवी के म

मुंबई:एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अमेरिकन सिंगर निक जोनस के साथ अपनी मैरिड लाइफ को एंजाॅय कर रही हैं। कपल बाॅलीवुड से लेकर हाॅलीवुड में अपनी जबरदस्त कैमिस्ट्री के जरिए फैंस को अपना दीवाना बनाए है। फैंस इस जोड़ी को निकयंका के नाम से पुकारता है। चाहे 2018 में उन्होंने हॉलीवुड स्टार निक जोनस के साथ शादी कर ली थी, लेकिन एक वक्त ऐसा था जब प्रियंका के परिवार वाले उनकी शादी किसी और से कराना चाहते थे।

Bollywood Tadka

इसका खुलासा खुद प्रियंका ने एक इंटरव्यू के दौरान किया। प्रियंका ने बताया कि उनकी फैमिली चाहती थी कि वो टीवी के 'महादेव' यानि एक्टर मोहित रैना को अपना हमसफर बनाएं। उन्होंने बताया- ''देवों के देव महादेव' शो में मोहित को देखकर परिवार वाले उन्हें काफी पसंद करने लगे थे। इसलिए उनकी शादी मोहित से करवाना चाहते थे। उनको लगता था कि मोहित प्रियंका के लिए सर्वश्रेष्ठ हैं। दोनों की जोड़ी भी अच्छी लगेगी।'

Bollywood Tadka

एक रिपोर्ट के अनुसार प्रियंका की आंटी चाहती थीं कि प्रियंका की शादी 'देवों के देव महादेव' में भगवान शिव का किरदार निभाने वाले एक्टर मोहित रैना से हो जाए। उनकी परफॉर्मेंस को देखकर घरवाले उनसे मोहित हो गए थे। प्रियंका ने यह भी बताया कि उनके परिवार को लगता था कि वो एक अच्छे इंसान हैं और एक शानदार एक्टर भी, जो प्रियंका चोपड़ा के लिए बेस्ट होंगे।

Bollywood Tadka

इस बारे में जब बाद में मोहित रैना को पता चला तो वो ये सुनकर खुश हो गए। इसको लेकर मोहित ने कहा- 'प्रियंका सुपरस्टार हैं और मैं एक टीवी एक्टर। इस जन्म में तो नहीं अगले जन्म में मैं उनका राजकुमार बनकर आऊंगा।'

Bollywood Tadka

प्रियंका चोपड़ा ने साल 2018 में निक जोनस संग शादी कर ली थी। ये शादी उदयपुर के उम्मेद भवन पैलेस से शाही अंदाज में हुई थी। हिंदू और क्रिश्चियन रीति- रिवाज के साथ दोनों तरीकों से विवाह संपन्न करवाया गया था। इस कपल की तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। 

Bollywood Tadka

बता दें कि मोहित हाल ही में वेब सीरीज 'काफिर' में नजर आए थे। इसके अलावा मोहित कई और वेब सीरीज व टीवी सीरियल में भी काम कर चुके हैं। मोहित 'उरी-द सर्जिकल स्ट्राइक' और 'मिसेज सीरियल किलर' जैसी फिल्मों में भी अपनी एक्टिंग का दम दिखा चुके हैं। वहीं  प्रियंका 'मैट्रिक्स 4' और 'टेक्स्ट फॉर यू' की शूटिंग में बिजी हैं। निक की बात करें तो वह अपने अफकमिंग प्रोजैक्ट में बिजी हैं। 


 

Content Writer: Smita Sharma

priyana chopramarrydevon ke dev mahadevactormohit rainanick jonasBollywood NewsCelebrityLatest Television NewsTV Reality shows UpdatesHollywood NewsHollywood Cinema GossipToday Top Hollywood News

loading...