main page

बेनाफ्शा को चीट करने की खबरों पर बोले प्रियांक शर्मा- सब ठीक है, कपल के बीच उतार-चढ़ाव आते रहते हैं

Updated 25 June, 2021 03:43:00 PM

एक्टर प्रियांक शर्मा और बेनाफ्शा सूनावाला ने ''बिग बॉस 11'' में हिस्सा लिया था। इस दौरान दोनों करीब आ गए थे। पहले प्रियांक और बेनाफ्शा ने एक-दूसरे को फ्रेंड बताया फिर दोनों ने अपना रिश्ता कुबूल कर लिया था। कपल ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी थी। इसी बीच ऐसी भी खबरें आने लगीं कि प

मुंबई. एक्टर प्रियांक शर्मा और बेनाफ्शा सूनावाला ने 'बिग बॉस 11' में हिस्सा लिया था। इस दौरान दोनों करीब आ गए थे। पहले प्रियांक और बेनाफ्शा ने एक-दूसरे को फ्रेंड बताया फिर दोनों ने अपना रिश्ता कुबूल कर लिया था। कपल ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी थी। इसी बीच ऐसी भी खबरें आने लगीं कि प्रियांक और बेनाफ्शा का ब्रेकअप हो गया है। प्रियांक ने बेनाफ्शा को चीट किया है। अब प्रियांक ने ब्रेकअप और धोखे की खबरों को लेकर चुप्पी तोड़ी है।

Bollywood Tadka
प्रियांक ने कहा- 'चीजें ठीक हैं और हर कपल के बीच उतार-चढ़ाव तो आते रहते हैं। ये हर रिश्ते का अहम हिस्सा हैं। मेरा मानना है कि अगर आप मजबूती से डटे हैं तो फिर इस तरह की चीजों से आप आसानी से निकल जाएंगे। वो तुम्हारे ऊपर है कि कितना एफर्ट डाल रहे हो।'

Bollywood Tadka
प्रियांक ने आगे कहा- जब तक मैं खुद इस बारे में सबको नहीं बता देता तब तक इस तरह की बातें क्यों बनाई जाएं? कई लोगों ने उन्हें उन अफवाहों और रिपोर्ट्स के साथ अप्रोच किया जिनमें कहा जा रहा था कि उनका और बेनाफ्शा का ब्रेकअप हो गया है और प्रियांक ने उन्हें धोखा दिया है। 

Bollywood Tadka
इसके अलावा प्रियांक ने कहा- 'जब तक मैं इस बारे में किसी को बताना नहीं चाहता या फिर अनाउंस न कर दूं तब तक इस तरह की खबरें बेवजह क्यों बनाई जाएं? इसीलिए मैंने और बेनाफ्शा ने अपनी तस्वीरें पोस्ट करनी बंद कर दी थीं।' 

Bollywood Tadka
बता दें प्रियांक बेनाफ्शा से पहले दिव्या अग्रवाल को डेट कर रहे थे। बेनाफ्शा के साथ नजदीकियां बढ़ने के कारण प्रियांक का दिव्या के साथ रिश्ता बिगड़ गया और ब्रेकअप हो गया। दिव्या अब वरुण सूद को डेट कर रही है। 

Content Writer: Parminder Kaur

priyank sharmaopended uprumoursbreakupcheatingbenafsha soonawallaBollywood NewsBollywood News and GossipLatest Television NewsTV Celebs Actors Gossip NewsTV Entertainment NewsTV Reality shows Updates

loading...