main page

प्रियांक शर्मा के हाथ लगा बड़ा प्रोजैक्ट, इस सीरियल में आएंगे नजर

Updated 05 March, 2019 12:39:18 PM

कई रियलिटी शो में नजर आ चुके प्रियांक शर्मा के हाथ एक बड़ा प्रोजैक्ट लगा है। दरअसल, प्रियांक को एकता कपूर के सीरियल ''कुमकुम भाग्य'' में लीड रोल ऑफर हुआ है। वे अभि-प्रज्ञा के बेटे का रोल निभाएंगे। जानकारी के लिए बता दें कि जीटीवी के मशहूर शो में 20-25 सालों का लीप आने वाला है। खबरों के मुताबिक, लीप के बाद शो की स्टारकास्ट में शामिल ज्यादातर सितारे बाहर हो जाएंगे।

मुंबई: कई रियलिटी शो में नजर आ चुके प्रियांक शर्मा के हाथ एक बड़ा प्रोजैक्ट लगा है। दरअसल, प्रियांक को एकता कपूर के सीरियल 'कुमकुम भाग्य' में लीड रोल ऑफर हुआ है। वे अभि-प्रज्ञा के बेटे का रोल निभाएंगे। जानकारी के लिए बता दें कि जीटीवी के मशहूर शो में 20-25 सालों का लीप आने वाला है। खबरों के मुताबिक, लीप के बाद शो की स्टारकास्ट में शामिल ज्यादातर सितारे बाहर हो जाएंगे। इसकी बड़ी वजह ये भी है कि कोई शो में अपने रोल को बूढ़ा नहीं दिखाना चाहता। लीप के बाद शो से कई नए चेहरे जुड़ेंगे। सूत्रों के मुताबिक, प्रियांक शर्मा को अभि-प्रज्ञा के बेटे के रोल के लिए फाइनल कर लिया गया है। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक जानकारी सामने आनी बाकी है।

 

Bollywood Tadka

 

जब इस बारे में प्रियांक से बात की गई तो उन्होंने अंतिम फैसले के बारे में जानकारी ना होने की बात कही। बता दें कि उन्होंने अपने करियर की शुरूआत रियलिटी शो रोडीज से की थी। इसके बाद वे स्पिलिट्सविला में नजर आए। हाल ही में उनकी वेब सीरीज पंचबीट रिलीज हुई है। 

 

Bollywood Tadka

: Konika

priyank sharmakumkum bhagyaLatest Television Hindi NewsTV Celebs Actors Gossip NewsHindi TV Entertainment NewsTV Reality shows Updates

loading...