main page

प्रियंका-निक की सगाई से खुश हुए बॉलीवुड स्टार्स, सेलेब्स ने एेसे दी बधाई

Updated 18 August, 2018 06:38:53 PM

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने हाल ही में अपनी रोका सेरेमनी की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ शेयर कर दी हैं। ऑफिशयल अनाउंसमेंट के बाद अब बॉलीवुड स्टार्स दोनों की बधाई दे रहे हैं। तस्वीरें देखने के बाद अब तय हो गया है...

मुंबई: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने हाल ही में अपनी रोका सेरेमनी की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ शेयर कर दी हैं। ऑफिशयल अनाउंसमेंट के बाद अब बॉलीवुड स्टार्स दोनों की बधाई दे रहे हैं। तस्वीरें देखने के बाद अब तय हो गया है कि प्रियंका चोपड़ा से जल्द ही मिसेज जोनस बन जाएंगी।

Bollywood Tadka

ऋतिक रोशन ने बधाई देते हुए लिखा- बहुत बहुत बधाई। इसके बाद प्रीती जिंटा ने भी प्रियंका को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने दोनों की पूजा के दौरान की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, एक नए सफर के लिए शुभकामनाएं मेरे प्यारे प्रियंका और निक। तुम दोनों को बहुत सारा प्यार और खुशियां मिलें। हमेशा साथ रहना।

Bollywood Tadka

इन स्टार्स के अलावा सोफी चौधरी, रणवीर सिंह, श्रद्धा कपूर, इलियाना डिसूजा, ने भी दोनों को नए सफर की शुरुआत करने पर बधाई दी है। 

Bollywood Tadka

बता दें कि दोनों की सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं। इस दौरान प्रियंका यैलो कलर का सलवार-कुर्ता पहने हुए बेहद ग्लैमरस अंदाज में नजर आईं।

Bollywood Tadka

वहीं निक व्हाइट कलर की शेरवानी में काफी हैंडसम लग रहे हैं। रोका सेरेमनी में  अर्पिता ख़ान शर्मा, अनुषा दांडेकर, प्रियंका की बहन परिणीति चोपड़ा भी इस फंक्शन में शामिल हुईं। 

Bollywood Tadka

: Neha

priyanka chopranick jonasengagementroka ceremonybollywood starsreaction

loading...