main page

शादी में आए मेहमानों को ये खास तोहफा देंगे प्रियंका-निक, देखें तस्वीर

Updated 28 November, 2018 10:11:10 AM

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस 2 और 3 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इन दोनों की शादी जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में होगी। दोनों की शादी की तैयारियां शुरु हो गईं हैं।

मुंबई: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस 2 और 3 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इन दोनों की शादी जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में होगी। दोनों की शादी की तैयारियां शुरु हो गईं हैं। हाल ही में उनकी शादी को लेकर एक खबर सामने आई है। मिल रही जानकरी के मुताबिक, प्रियंका और निक ने शादी में आने वाले मेहमानों को एक खास तोहफा देने वाले हैं। यह तोहफा खास प्रियंका और निक को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया हैं। प्रियंका और निक अपनी शादी में मेहमानों को डिजाइन किया हुआ चांदी का सिक्का देने वाले हैं।

Bollywood Tadka

सिक्के को एक पहलू में निक और प्रियंका का पहला नाम डिजाइन किया हुआ है और दूसरे हिस्से पर में गणेश और लक्ष्मी जी की तस्वीर बनी है। इस तोहफे की तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। 

Bollywood Tadka

वहीं  प्रियंका-निक शादी की रस्मों की शुरुआत एक छोटी सी पूजा से करेंगे।फिल्म फेयर की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रियंका-निक अपनी शादी को लेकर बहुत एक्साइटेड हैं। दोनों मेहंदी और बाकी के फंक्शन शुरू होने से पहले मुंबई में एक पूजा रखेंगे। ये पूजा 28 नवंबर यानि आज होगी। प्रियंका और निक चाहते हैं कि सब कुछ अच्छे तरीके से हो इसलिए वे पूजा करेंगे।

Bollywood Tadka

रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों इसी साल 2 दिसंबर को जोधपुर में शादी कर सकते हैं हालांकि, कपल ने अभी तक शादी की डेट का खुलासा नहीं किया है। खबरें हैं कि कपल जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में शादी कर सकते हैं। दोनों हेलिकॉप्टर से वेडिंग प्लेस तक पहुंचेंगे। मेवाड़ हेलीकॉप्टर सर्विसेस ने इस खबर की पुष्टि की है। शादी हिन्दू और क्रिश्चन रीति रिवाज से होगी। शादी के बाद दोनों दो रिसेप्शन देंगे।

: Neha

priyanka chopranick jonasspecial giftwedding guests

loading...