मुंबई: बॉलीवुड फिल्म ''द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर'' में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के किरदारों का लुक सामने आया है। इस फिल्म में प्रियंका गांधी के किरदार में अहाना कुमरा नजर आएंगी, जबकि राहुल गांधी का किरदार अर्जुन माथुर ने निभाया है। अनुपम ने फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि ''पेश कर रहा हूं, हमारी फिल्म ‘दि एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ में श्री राहुल गांधी के रूप में अर्जुन माथुर और प्रियंका गांधी के रूप में अहाना कुमरा। शपथ ग्रहण समारोह 2004।’
28 Jun, 2018 06:17 PMमुंबई: बॉलीवुड फिल्म 'द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर' में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के किरदारों का लुक सामने आया है। इस फिल्म में प्रियंका गांधी के किरदार में अहाना कुमरा नजर आएंगी, जबकि राहुल गांधी का किरदार अर्जुन माथुर ने निभाया है। अनुपम ने फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि 'पेश कर रहा हूं, हमारी फिल्म ‘दि एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ में श्री राहुल गांधी के रूप में अर्जुन माथुर और प्रियंका गांधी के रूप में अहाना कुमरा। शपथ ग्रहण समारोह 2004।’
बता दें कि इस फिल्म के सब लोगों के लुक अनुपम अपने ट्विटर अकाउंट पर ही शेयर करते हैं। वहीं इस फिल्म में अनुपम देश की राजनीति में अहम स्थान रखने वाले भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का किरदार पर्दे पर उतारने जा रहे हैं। इस फिल्म की कहानी हंसल मेहता ने लिखी है, किताब को लेकर काफी विवाद हुआ था, और फिल्म बनाने को लेकर भी हंगामा हुआ था। फिल्म 21 दिसंबर को रिलीज होगी।