main page

एक दूसरे का हाथ थामें रोमांटिक हुए Priyanka Chahar Choudhary और Ankit Gupta, फैंस बोले ‘रब ने बना दी जोड़ी’

Updated 07 March, 2023 10:58:23 AM

प्रियंका चाहर चौधरी और एक्टर अंकित सिंह जल्द एक म्यूजिक वीडियो में नजर आने वाले हैं। इसी बीच अब इस कपल का एक रोमांटिक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मुंबई। बिग बॉस 16 के कंटेस्टेंट फ्रियंका चाहर चौधरी और अंकित सिंह की जोड़ी खूब सुर्खियों में बनी हुई हैं। फैंस इनकी जोड़ी को पसंद कर रहे हैं, जिसके चलते लोग एक बार फिर इन्हे एख साथ देखने की डिमांड कर रहे हैं। इसी बीच दोनों का अब एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमे प्रियंका और अंकित रोमांटिक पोज देते नज़र आ रहे हैं।

वीडियो में प्रियंका-अंकित एक दूसरे का हाथ थामें रोमांटिक अंदाज में पोज देते नज़र आ रहे हैं। इस दौरान दोनों व्हाइट आउटफिट में दिखे। इस वीडियो पर फैंस काफी प्यार लुटा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘आप दोनों को नजर ना लगे’ वहीं दूसरे ने लिखा, ‘रब ने बना दी जोड़ी।’

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

प्रियंका चहर चौधरी और अंकित गुप्ता जल्द ही एक म्यूजिक वीडियो में एक साथ नजर आने वाले हैं। बीते सोमवार को दोनों ने अपने म्यूजिक वीडियो का फर्स्ट पोस्टर शेयर भी किया है। पोस्टर में अंकिता और प्रियंका एक बेंच पर बैठे नज़र आ रहे हैं। इस म्यूजिक वीडियो की बात करें तो गाने का नाम 'कुछ इतने हसीन' है। इसे यास्सेर देसाई ने गाया है और रजत नागपाल ने इसका म्यूजिक दिया है। 8 मार्च यानी होली पर इस गाने का टीजर जारी किया जाएगा।

Bollywood Tadka

आपको बता दें कि यह दोनो बिग बॉस में आने से पहले दोनों टीवी शो 'उडारियां' में नज़र आए थे। वहीं अब खबर आ रही है कि उनकी जोड़ी जल्द ही एक वेब सीरीज में भी दिखाई देगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस अनटाइटल्ड वेब सीरीज में प्रियंका लाड रोल में नजर आएंगी, जबकि अंकित सिर्फ कुछ समय के लिए शो का हिस्सा बनेंगे। खबरों की मानें तो इस वेब सीरीज में अंकित, प्रियंका चाहर चौधरी के लव पार्टनर का रोल प्ले करते दिखाई देंगे।

 

Sub Editor: Diksha Raghuwanshi

Priyanka Chahar ChoudharyAnkit GuptaromanticfansRab Ne Bana Di Jodimusic

loading...