main page

फिल्म 'मैरी कॉम' के 8 साल बाद प्रियंका का बयान, बोलीं- नॉर्थ ईस्ट फीमेल को निभाना चाहिए था बॉक्सर का किरदार

Updated 15 January, 2022 01:38:35 PM

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड और हॉलीवुड में खास पहचान बनाई है। एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में कई हिट फिल्में दी हैं। इनमें से एक फिल्म है ''मैरी कॉम'' जो काफी हिट हुई थी। इस फिल्म में प्रियंका के काम को खूब पसंद किया गया था। इसमें एक्ट्रेस ने बॉक्सर मैरी कॉम का किरदार निभाया था। फिल्म के सफल होने के बाद भी कास्टिंग को लेकर कई सवाल उठे थे। लोगों का कहना था कि मैरी कॉम का किरदार बड़े पर्दे पर निभाने के लिए किसी नॉर्थ ईस्ट फीमेल को लेना चाहिए था। अब प्रियंका चोपड़ा ने भी इस बात को स्वीकार किया

मुंबई. एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड और हॉलीवुड में खास पहचान बनाई है। एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में कई हिट फिल्में दी हैं। इनमें से एक फिल्म है 'मैरी कॉम' जो काफी हिट हुई थी। इस फिल्म में प्रियंका के काम को खूब पसंद किया गया था। इसमें एक्ट्रेस ने बॉक्सर मैरी कॉम का किरदार निभाया था। फिल्म के सफल होने के बाद भी कास्टिंग को लेकर कई सवाल उठे थे। लोगों का कहना था कि मैरी कॉम का किरदार बड़े पर्दे पर निभाने के लिए किसी नॉर्थ ईस्ट फीमेल को लेना चाहिए था। अब प्रियंका चोपड़ा ने भी इस बात को स्वीकार किया है और इस पर अपनी राय व्यक्त की है।

Bollywood Tadka
प्रियंका ने बॉक्सर मैरी कॉम का जिक्र करते हुए कहा- वो आज भी उनके दिल में एक खास जगह रखती हैं। वो उनसे आज भी जुड़ी हुई हैं। मैरी कॉम की बायोपिक की कास्टिंग को लेकर कई बार चर्चा हुई है। अब प्रियंका  ने खुद स्वीकार किया है कि वो मैरी कॉम जैसी बिल्कुल भी नहीं दिखती हैं, इसलिए नॉर्थ ईस्ट की किसी फीमेल को ये किरदार निभाना चाहिए था।

Bollywood Tadka
प्रियंका ने आगे खुलासा किया कि उन्होंने इस फिल्म के लिए हामी क्यों भरी? एक्ट्रेस ने कहा- 'मैं बतौर एक्ट्रेस लालची थी कि उनकी कहानी दिखाने का मौका मुझे ही मिले, क्योंकि एक महिला के तौर पर उन्होंने मुझे बहुत इंस्पायर किया।'
की बात करें तो प्रियंका बहुत जल्द ही फरहान अख्तर की 'जी ले जरा' में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट भी हैं।

Bollywood Tadka

Content Writer: Parminder Kaur

priyanka chopraagreesNorth East femaleplayedroleMary KomBollywood NewsBollywood News and GossipHollywood NewsHollywood News and GossipHollywood Box Office Masala NewsHollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...