main page

Video: सीढ़ियों से बाल-बाल गिरते बचीं प्रियंका चोपड़ा, पत्नी को यूं संभालते दिखे निक

Updated 08 April, 2019 10:18:20 AM

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस को अक्सर क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए देखा जाता है। निकयंका अपने प्यार को जाहिर करने से बिल्कुल भी हिचकिचाते नहीं हैं। सोशल मीडिया से लेकर इवेंट्स तक इस कपल के बीच जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिलती है।

लंदन: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस को अक्सर क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए देखा जाता है। निकयंका अपने प्यार को जाहिर करने से बिल्कुल भी हिचकिचाते नहीं हैं। सोशल मीडिया से लेकर इवेंट्स तक इस कपल के बीच जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिलती है। हाल ही में दोनों का एक वीडियो सामने आया।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Priyanka, Nick, Joe, Sophie, Kevin and Daniella last night in Pennsylvania.

A post shared by priyankachoprajonas (@world_of_priyanka_chopra) on Apr 6, 2019 at 11:37am PDT

इस वीडियो में प्रियंका पति निक के साथ हैं और दोनों किसी म्यूजिक कॉन्सर्ट से बाहर आ रहे हैं। लेकिन कॉन्सर्ट से बाहर से आते हुए प्रियंका का सीढ़ियों पर बैलेंस बिगड़ जाता है और वह गिरते-गिरते बचती हैं। प्रियंका मीडिया को देख हैलो कर रही हैं तभी उनका ध्यान सीढ़ियों की तरफ नहीं हट जाता है और वह लगभग गिरने ही वाली होती हैं कि निक उन्हें अपनी बाहों में थाम लेते हैं।

 

बता दें कि इससे पहले भी निक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। वीडियो में निक, गोविंदा के गाने 'मेरी पैंट भी सेक्सी..' पर डांस करते दिख रहे हैं। इस वीडियो को देख प्रियंका अपनी हंसी नहीं रोक पा रही हैं। मजेदार बात यह है कि गाने के बोलों पर निक के डांस स्टेप्स भी फिट हो रहे हैं, जिससे देखने वाला भी मुस्कुराए बिना नहीं रह सकता।

Bollywood Tadka, प्रियंका चोपड़ा इमेज,प्रियंका चोपड़ा फोटो,प्रियंका चोपड़ा पिक्चर, निक जोनस इमेज,निक जोनस फोटो,निक जोनस पिक्चर

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका फरहान अख्तर की फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन सोनाली बोस कर रही हैं। फिल्म की बात करें तो ये फिल्म आयशा चौधरी की बायोपिक है। 

: Smita Sharma

Priyanka ChopraFallnick jonasprotectwifeBollywoodBollywood News and GossipHollywood NewsLatest Hollywood NewsHollywood Celebrity NewsHollywood Cinema GossipToday Top Hollywood News

loading...