main page

कोरोना से जंगः फिर भारत की मदद के लिए आगे आए प्रियंका चोपड़ा और निक, भूख और कुपोषण से जूझ लोगों की ऐसे करेंगे हेल्प

Updated 28 May, 2021 06:06:04 PM

बॉलीवुड से हॉलवुड इंडस्ट्री तक पहचान बनाने वाली ग्लोबल एक्ट्रेस भले ही निक जोनस संग शादी के बाद विदेश बस गईं हों, लेकिन उनका दिल हमेशा भारत के लिए ही धड़कता रहता है। कोरोना काल में देश की बदतर हालत पर प्रियंका देशवासियों की हर संभव तरीके से मदद कर रही हैं। इस नेक काम ने एक्ट्रेस के पति भी उनका पूरा साथ दे रहे हैं। बीते दिनों कपल ने साथ मिलकर जरूरतमंदों की मदद के लिए अपने फाउंडेशन के तहत 22 करोड़ रुपए जुटाए थे। अब हाल ही में एक बार फिर से दोनों ने मदद का हाथ बढ़ाया है। दरअसल, हाल ही में प्रियंका च

मुंबई. बॉलीवुड से हॉलवुड इंडस्ट्री तक पहचान बनाने वाली ग्लोबल एक्ट्रेस भले ही निक जोनस संग शादी के बाद विदेश बस गईं हों, लेकिन उनका दिल हमेशा भारत के लिए ही धड़कता रहता है। कोरोना काल में देश की बदतर हालत पर प्रियंका देशवासियों की हर संभव तरीके से मदद कर रही हैं। इस नेक काम ने एक्ट्रेस के पति भी उनका पूरा साथ दे रहे हैं। बीते दिनों कपल ने साथ मिलकर जरूरतमंदों की मदद के लिए अपने फाउंडेशन के तहत 22 करोड़ रुपए जुटाए थे। अब हाल ही में एक बार फिर से दोनों ने मदद का हाथ बढ़ाया है।


दरअसल, हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लोगों से इस महामारी के बीच भूख और कुपोषण से जूझ लोगों की मदद करने की अपील की है। प्रियंका और निक ने वीडियो में बताया कि अब गिव इंडिया फंडरेजर म्युनिसिपल वार्डस, म्युनिसिपल स्टाफ, अनाथालय, जरूरतमंद बुजुर्ग, पेशेंट्स, दैनिक मजदूर, प्रवासी श्रमिक और अन्य लोगों को पका हुआ भोजन और सूखा राशन देने में मदद करेगा।

 


इस वीडियो के कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा, "हमें जो सपोर्ट मिला, हम उससे बहुत खुश हैं और जैसा कि हम लगातार इंडिया के हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर को सपोर्ट करने के लिए फंड रेज कर रहे हैं। हम पूरे इंडिया में दूसरी क्रिटिकल नीड, भूख और माल न्यूट्रिशन के खिलाफ अपने सपोर्ट को आगे बढ़ाएंगे।"

 


वहीं निक जोनस ने भी इस वीडियो को शेयर करते हुए बताया कि अब तक आपके सपोर्ट से हमने अपने फंडरेजर के जरिए टुगेदर फॉर इंडिया के लिए हमने 1 मिलियन डॉलर से अधिक पैसे जुटाए हैं ताकि कोविड पेशेंट्स को ऑक्सीजन की सप्लाई दी जा सके और इस महामारी से लड़ने के लिए वैक्सीनेशन सेंटर्स सेटअप किए जा सकें। आपके फंड्स से हमें 500 ऑक्सीजन कंसंटेटर, 422 ऑक्सीजन सिलेंडर्स और 6 हजार से अधिक लोगों को वैक्सीन लगवाने में मदद मिली है।
बता दें, बीते दिनों देसी गर्ल ने पति निक के साथ मिलकर कोविड 19 फंडरेजर की स्थापना की थी, जिसके जरिए लोगों की इलाज करने में मदद की जा रही है।  

Content Writer: suman prajapati

Priyanka ChopraNick JonasCame forwardhelpIndiafight coronaHollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsHollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...