main page

3 Years of Togetherness: थ्रोबैक तस्वीरें शेयर कर प्रियंका निक ने एक-दूजे पर लुटाया प्यार, बीच किनारे कोजी हुआ कपल

Updated 20 July, 2021 11:02:10 AM

''देसी गर्ल'' प्रियंका चोपड़ा और उनके सिंगर पति निक जोनस बी-टाउन इंडस्ट्री के हाॅट कपल्स में से एक हैं। प्रियंका और निक एक-दूजे से प्यार का इजहार करने का एक भी मौका नहीं छोड़ते। फैंस के बीच ये कपल निकयंका के नाम से फेमस हैं। कपल की तस्वीरें आते ही चर्चा में आ जाती हैं। हाल ही में निकयंका के इस खूबसूरत रिश्ते को 3 साल हुए। इस मौके पर प्रियंका और निक ने खूबसूरत तस्वीरें शेयर की। ये तस्वीरें जुलाई 18 के दौरान की हैं। इस दौरान दोनों का रोमांटिक अंदाज देखने को मिल रहा है।

मुंबई: 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा और उनके सिंगर पति निक जोनस बी-टाउन इंडस्ट्री के हाॅट कपल्स में से एक हैं। प्रियंका और निक एक-दूजे से प्यार का इजहार करने का एक भी मौका नहीं छोड़ते। फैंस के बीच ये कपल निकयंका के नाम से फेमस हैं।

Bollywood Tadka

कपल की तस्वीरें आते ही चर्चा में आ जाती हैं। हाल ही में निकयंका के इस खूबसूरत रिश्ते को 3 साल हुए। इस मौके पर प्रियंका और निक ने खूबसूरत तस्वीरें शेयर की। ये तस्वीरें जुलाई 18 के दौरान की हैं। इस दौरान दोनों का रोमांटिक अंदाज देखने को मिल रहा है।

Bollywood Tadka

प्रियंका द्वारा शेयर की तस्वीर में निक और प्रियंका एक-दूजे का हाथ थामें नजर आ रहे हैं। दोनों के चेहरे आपने सामने एक-दूसरे से टच कर रहे हैं। तस्वीर में प्रियंका अपनी रिंग भी फ्लॉन्ट कर रही हैं। इस तस्वीर के साथ पीसी ने लिखा-'मेरा सब कुछ, आज 3 साल हो गए. एक ही समय में लगता है मानो बस कल की ही बात हो, वहीं ऐसा भी लगता है जैसा जमाना बीत गया।मैं तुमसे प्यार करता हूं।'

Bollywood Tadka

वहीं निक ने भी इस मौके पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में दोनों एक दूसरे के सामने बैठ कर खाना एंजाॅय करते नजर आ रहे हैं। दोनों के पीछे बहता पानी दिख रहा है। इसके साथ विक ने कैप्शन में लिखा-हमें साथ रहते आज तीन साल हो गए। इस पर प्रियंक ने कमेंट में लिखा- पूछने के लिए शुक्रिया जान।

Bollywood Tadka

प्रियंका ने दिसंबर 2018 में अमेरिकन सिंगर निक जोनस संग शादी रचाई थी। कपल ने राजस्थान के उम्मैद भवन में परिवार और दोस्तों के बीच सात फेरे लिए थे। 

Content Writer: Smita Sharma

Priyanka ChopraNick Jonascelebrate 3 years of togethernessNickYankaBollywood NewsCelebrityLatest Television NewsTV Celebs Actors Gossip NewsTV Entertainment NewsTV Reality shows Updates

loading...