main page

वेलेंटाइन डे पर निक जोनस के गले लग प्रियंका ने दिए रोमांटिक पोज, पति ने प्यार से थामा हाथ तो शर्म से लाल हुईं 'देसी गर्ल'

Updated 15 February, 2023 05:16:47 PM

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस पॉवर कपल्स में से एक हैं। दोनों के बीच हमेशा खूब देखने को मिलता है। हाल ही में वेलेंटाइन डे के मौके पर भी निकयांका ने एक दूसरे पर खूब प्यार लुटाया। इस मौके पर कपल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर खास पोस्ट शेयर किए, जो लोगों का खूब ध्यान खींच रहे हैं। फैंस कपल के इस पोस्ट को खूब लाइक कर रहे हैं।

बॉलीवुड तड़का टीम. प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस पॉवर कपल्स में से एक हैं। दोनों के बीच हमेशा खूब देखने को मिलता है। हाल ही में वेलेंटाइन डे के मौके पर भी निकयांका ने एक दूसरे पर खूब प्यार लुटाया। इस मौके पर कपल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर खास पोस्ट शेयर किए, जो लोगों का खूब ध्यान खींच रहे हैं। फैंस कपल के इस पोस्ट को खूब लाइक कर रहे हैं।

 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

वेलेंटाइन डे पर प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें से पहली में वह पति निक के गले लग पोज देती नजर आ रही हैं, जबकि दूसरी में बेटी को गोद में लेकर समंदर किनारे नजारे का आनंद ले रहे हैं। इन तस्वीरों को शेयर कर एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा-'मेरे हमेशा के लिए वेलेंटाइन ❤️ आपको और आपके प्यारों को वेलेंटाइन डे की शुभकामनाएं…'

 

 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Nick Jonas (@nickjonas)

वहीं, निक जोनस ने भी अपने इंस्टा पर प्रियंका संग बिताए रोमांटिक पलों का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें दोनों एक दूजे का हाथ थामे दिख रहे हैं। इस दौरान प्रियंका निक की बात सुन शर्म से लाल होती दिख रही हैं। फैंस कपल के इन पोस्ट पर खूब प्यार उड़ेल रहे हैं।

 


काम की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा जल्द ही हॉलीवुड मूवी  'लव अगेन' में नजर आएंगी। इसके अलावा वह आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ के साथ फरहान अख्तर 
की फिल्म 'जी ले जरा' में भी दिखेंगी।

Content Writer: suman prajapati

Priyanka ChopraNick JonascelebratesValentines Dayromantic styleHollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsHollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...