main page

रॉयल अंदाज में होगी प्रियंका-निक की शादी, संगीत से लेकर मेहंदी तक जाने पूरी डिटेल्स

Updated 29 November, 2018 12:58:17 PM

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा होने वाले पति निक जोनस और परिवार समेत जोधपुर के लिए रवाना हो गईं। प्रियंका निक के साथ 2 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधेगी। ये शादी बेहद ही रॉयल अंदाज में होगी। प्रियंका ये शादी जोधपुर के ताज उम्मैद भवन पैलेस में होगी। इ

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा होने वाले पति निक जोनस और परिवार समेत जोधपुर के लिए रवाना हो गईं। प्रियंका निक के साथ 2 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधेगी। ये शादी बेहद ही रॉयल अंदाज में होगी। प्रियंका ये शादी जोधपुर के ताज उम्मैद भवन पैलेस में होगी। इससे पहले शादी की रस्में बुधवार को शुरू हो चुकी है। बीते दिन प्रियंका ने अपने घर गणेश जी की पूजा रखी थी, जिसमें उनके होने वाले पति समेत जेठ-जेठानी भी इसमें शामिल हुए थे। 

 

Bollywood Tadka

 

वैसे प्रियंका के देसी ही नहीं बल्कि विदेशी फैंस भी शादी की हर अपडेट्स जानना जाते है। इसलिए हम आपको प्रियंका की शादी से जुड़ी हर अपडेट बताने जा रहे है। शादी के समारोह से लेकर संगीत, मेहंदी और हल्दी की सब रस्में होंगी। रिपोर्ट्स की मानें तो प्रियंका का संगीत कल यानी 30 नवंबर को होगा। संगीत में परिवार वालों के साथ-साथ निक और प्रियंका भी परफॉर्म करने वाले हैं। अपने संगीत में निक अपनी होने वाली पत्नी के लिए गाना गाएंगे तो वहीं प्रियंका भी अपने डांस के जलवे दिखाएंगी। 

 

Bollywood Tadka

 

बता दें कि प्रियंका और निक दो रीति रिवाजों से शादी करेंगे। 1 दिसंबर को निक जोनास के धर्म के मुताबिक क्रिश्चियन रीति रिवाजों से दोनों की शादी होगी। उसके अगले दिन यानि 2 दिसंबर को हिंदू रीति रिवाज से दोनों सात फेरे लेंगे। शादी के बाद 4 दिसंबर को प्रियंका और निक दिल्ली में एक ग्रैंड रिसेप्शन देंगे। वहीं अपनी शादी में आने वाले मेहमानों को भी खास तोहफा देंगे।

 

Bollywood Tadka

 

एक रिपोर्ट के मुताबिक निक और प्रियंका ने मुंबई के एक खास ज्वैलर से चांदी का सिक्का डिजाइन करवाया है। इस सिक्के के एक ओर निक और प्रियंका के नाम का पहला अक्षर लिखा हुआ है यानी कि NP लिखा हुआ है। इसी सिक्के की दूसरी ओर गणेश और लक्ष्मी जी की तस्वीर लगी हुई है। 

 

Bollywood Tadka


इस रॉयल शादी के लिए ताज उम्मैद भवन पैलेस को 4 दिनों के लिए बुक किया गया है। इन चार दिनों के किराए की बात करें तो प्रियंका को करीब 4 करोड़ के आसपास अपनी शादी पर खर्च करना होगा। प्रियंका ने शादी में आने वाले गेस्ट्स के लिए कुल 64 लग्जरी रूम, 22 पैलेस रूम और 42 सुइट्स बुक किए हैं।

 

: Konika

priyanka chopranick jonasmarriage detailsjodhpurUmaid Bhawan Palacejoe jonassophie turnerb-townbollywoodnews in hindibollywood gossipsparty pictures

loading...