main page

सगाई से पहले निक-प्रियंका पहुंचे डिनर करने, वहीं परिवार ने किया GET TOGETHER

Updated 18 August, 2018 11:05:49 AM

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा बॉयफ्रेंड निक जोनस के साथ आज सगाई करने जा रही है। निक कल अपने माता-पिता के साथ मुंबई पहुंचे। हाल ही में दोनों की डिनर डेट की तस्वीरें सामने आईं हैं, जिसमें दोनों एक- दूसरे का हाथ थामें नजर आ रहे हैं।

मुंबई: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा बॉयफ्रेंड निक जोनस के साथ आज सगाई करने जा रही है। निक कल अपने माता-पिता के साथ मुंबई पहुंचे। हाल ही में दोनों की डिनर डेट की तस्वीरें सामने आईं हैं, जिसमें दोनों एक- दूसरे का हाथ थामें नजर आ रहे हैं।

Bollywood Tadka

 

वहीं निक और प्रियंका की फैमिली ने घर पर एक खास पार्टी का आयोजन किया । सूत्रों के मुताबिक पार्टी में सिर्फ घर के सदस्य ही शामिल थे। 

 

Bollywood Tadka

 

बता दें कि रात को ठीक 10 बजे प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास अपने परिवार के साथ घर से निकले और ठीक 15 मिनट की दूरी पर जे डब्लू मैरियट होटल में डिनर करने पहुंचे। इस दौरान प्रियंका की मम्मी मधु चोपड़ा बेटे सिद्धार्थ के साथ होटल का बंदोबस्त देखने पहुंची।

Bollywood Tadka

 

इसके अलावा खबरें आ रही हैं कि दोनों साल 2018 में अक्टूबर के महीने में शादी कर सकते हैं। प्रियंका की बात करें तो वह अपनी शादी को पारंपरिक रखना चाहती हैं। यह भी बताया गया कि शादी हिन्दू धर्म के रीति रिवाजों से होगी। 

: Neha

priyanka chopranick jonasparty

loading...