बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की शादी को लेकर फैंस काफी उत्सुक थे। इंतजार की घड़ी के बाद अब प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस शादी के बंधन में बंध चुके हैं। प्रियंका-निक की रॉयल ...
01 Dec, 2018 08:19 PMमुंबईः बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की शादी को लेकर फैंस काफी उत्सुक थे। इंतजार की घड़ी के बाद अब प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस शादी के बंधन में बंध चुके हैं। प्रियंका-निक की रॉयल वेडिंग की रस्में जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में हो रही है। वहीं से कुछ तस्वीरें सामनें आई हैं। आप भी देखें ये तस्वीरें-
प्रियंका चोपड़ा की शादी की तस्वीरें
प्रियंका चोपड़ा फैमिली मैंबर्स के साथ
प्रियंका की शादी के लिए मेहमानों के साथ वर्किंग क्रू के लिए भी बेहद सख्त नियम बनाए गए हैं। वर्किंग क्रू के माेबाइल फोन लेकर उन्हें बिना कैमरे वाले फोन्स दिए गए हैं। उन्हें आईडेन्टिटी कार्ड के बिना प्रिमाइसिस में एंट्री नहीं दी जाएगी।
वहीं गेस्ट्स से भी मोबाइल फोन के बिना वेन्यू पर आने की रिक्वेस्ट की गई है।
गौरतलब है कि प्रियंका-निक ने वेडिंग कवरेज राइट्स 2.5 मिलियन में बेचे हैं। इसलिए इतनी सख्ती बरती जा रही है। सिर्फ फैमिली मेम्बर्स को ही मोबाइल फोन्स लाने की परमिशन दी गई है।
जोधपुर में हुआ जश्न
सेलिब्रेशन की तस्वीर
सेलिब्रेशन की तस्वीर
बता दें शुक्रवार की शाम बॉलीवुड और हॉलीवुड गीतों से सजी जहां पर इंडो वेस्टर्न स्टाइल में संगीत सेरेमनी का आयोजन किया गया था।
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा और निक 1 दिसंबर को क्रिश्चियन रीति से शादी करेंगे और 2 दिसंबर को हिंदू रिवाज से, जबकि कुछ रिपोर्ट्स में 2 दिसंबर को क्रिश्चियन और 3 दिसंबर को हिंदू रिवाज से शादी बताई जा रही है।