main page

ससुराल वालों संग प्रियंका का म्यूजिक वीडियो, देसी गर्ल का दिखा अतरंगी अंदाज

Updated 01 March, 2019 05:36:14 PM

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने ग्लोबल स्टार बनने का सफर फिल्म ''क्वांटिको'' से शुरू किया था। हाल ही में उनकी दूसरी हॉलीवुड मूवी ''इजन्ट इट रोमांटिक'' रिलीज हुई है। इस फिल्म के बाद अब प्रियंका ने ससुराल वालों के साथ एक वीडियो सॉन्ग रिलीज किया है। इसमें तीनों जोनस ब्रदर्स नजर आ रहे हैं। सॉन्ग का नाम "सकर" है।

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने ग्लोबल स्टार बनने का सफर फिल्म 'क्वांटिको' से शुरू किया था। हाल ही में उनकी दूसरी हॉलीवुड मूवी 'इजन्ट इट रोमांटिक' रिलीज हुई है। इस फिल्म के बाद अब प्रियंका ने ससुराल वालों के साथ एक वीडियो सॉन्ग रिलीज किया है। इसमें तीनों जोनस ब्रदर्स नजर आ रहे हैं। सॉन्ग का नाम "सकर" है।

 

Bollywood Tadka

 

इसमें निक के साथ जहां एक तरफ प्रियंका की जोड़ी है, वहीं दूसरी तरफ उनके तीनों भाई जोए जोनस, केविन जोनस और फ्रेंकी जोनस भी नजर आ रहे हैं। केविन और जोए अपनी मंगेतर के साथ नजर आ रहे है। इस वीडियो की जानकारी पीसी ने अपने इंस्टा पर एक क्लिप शेयर कर दी है। प्रियंका ने लिखा-'ये पहली बार था जब हम दोनों ने साथ काम किया।

 

Bollywood Tadka

 

पर ऐसा कभी भी नहीं लगा कि ये एक काम की तरह था। परिवार वालों के साथ ये एक फन अफेयर है।' वीडियो में तीनों कपल की केमिस्ट्री जबरदस्त नजर आ रही है। वहीं प्रियंका फैशनेबल कॉस्ट्यूम में बेहद ग्लैमरस दिख रही हैं। वीडियो में जोनस परिवार की शानदार बॉन्डिंग भी नजर आ रही है।  

 

Bollywood Tadka


बता दें कि प्रियंका जल्द ही फिल्म 'स्काई इस पिंक' में नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन सोनाली बोस कर रही हैं। इसका स्क्रीनप्ले जूही चतुर्वेदी ने लिखा है। फिल्म 11 अक्टूबर, 2019 में रिलीज की जाएगी।
 

: Konika

Priyanka ChopraNick JonasSongSuckerjoe jonasjonas brotherHollywood Hindi NewsLatest Hollywood Hindi NewsHollywood Celebrity News in HindiHollywood Cinema GossipToday Top Hollywood Hindi News

loading...