main page

Good News: 39 की उम्र में मां बनीं प्रियंका चोपड़ा, सेरोगेसी से हुआ बच्चे का जन्म

Updated 22 January, 2022 08:49:33 AM

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस के घर हाल ही में खुशियों ने दस्तक दी है। कपल के घर नन्हें बच्चे की किलकारी गूंजी है। प्रियंका और निक सेरोगेसी के जरिए पेरेंट्स बने हैं। इस खुशखबरी को कपल ने मीडिया के जरिए शेयर किया है।हालांकि, दोनों ने ये नहीं बताया है कि बेटा है या बेटी है।

लंदन: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस के घर हाल ही में खुशियों ने दस्तक दी है। कपल के घर नन्हें बच्चे की किलकारी गूंजी है। प्रियंका और निक सेरोगेसी के जरिए पेरेंट्स बने हैं। इस खुशखबरी को कपल ने मीडिया के जरिए शेयर किया है।हालांकि, दोनों ने ये नहीं बताया है कि बेटा है या बेटी है।

Bollywood Tadka

 प्रियंका चोपड़ा के द्वारा इस जानकारी को देने के बाद ही फैंस उन्हें बधाई देने लगे प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सेम पोस्ट शेयर किया है।

 

इस पोस्ट में लिखा-'हमें ये कन्फर्म करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि हमने सरोगेट के जरिए बच्चे का स्वागत किया है। हम सम्मानपूर्वक इस स्पेशल टाइम के दौरान प्राइवेसी की रिक्वेस्ट करते हैं क्योंकि हम अपनी फैमिली पर फोकस कर सकें। बहुत बहुत धन्यवाद।' एक्ट्रेस की पोस्ट पर फैंस के साथ ही लारा दत्ता, हुमा कुरैशी, पूजा हेगड़े सहित तमाम बॉलीवुड सेलेब्स ने बधाई दी है।

Bollywood Tadka  

हाल ही में, प्रियंका चोपड़ा ने 'द जोनास ब्रदर्स फैमिली रोस्ट' शो के दौरान निक के साथ बेबी प्लानिंग के बारे में कुछ बातें कही थीं। निक के भाइयों का उदाहरण देते हुए शो में मजाक में कहा-'हम इकलौते ऐसे कपल हैं, जिनके अभी तक बच्चे नहीं हुए हैं। यही वजह है कि आज मैं सबके सामने बताना चाहती हूं कि मैं और निक बेबी प्लान कर रहे हैं। मैं बेबीसिट नहीं करना चाहती।' प्रियंका ने शो में यह सब यानी जाहिर है कि वे बच्चे के साथ घर बैठने की जगह अभी जिंदगी को जमकर जीना चाहती हैं।

Bollywood Tadka

प्रियंका और निक ने साल 2018 में शादी की थी। दोनों राजस्थान में जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी की थी। हाल ही में दोनों ने अपनी शादी की तीसरी सालगिरह मनाई थी। बीते दिनों प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपने पति निक जोनस का सरनेम हटा लिया था। इसके बाद दोनों के अलग होने की खबरें छाई रही थीं। हालांकि ये खबरें महज अफवाह थीं। 
 

Content Writer: Smita Sharma

Priyanka ChopraNick JonaswelcomebabysurrogacyBollywood NewsBollywood News and GossipHollywood NewsLatest Hollywood NewsHollywood Celebrity NewsHollywood Cinema GossipToday Top Hollywood News

loading...