main page

confirmed: 10 साल बाद सलमान के साथ फिल्म 'भारत' में एंट्री कर रही हैं प्रियंका चोपड़ा

Updated 17 April, 2018 11:59:25 PM

बॉलीवुड एक्ट्रैस प्रियंका चोपड़ा जल्द ही सलमान खान के साथ लंबे समय बाद स्क्रीन पर दिखाई देंगी। इस बात की अब पुष्टि हो चुकी है। बताया जा रहा है कि प्रियंका जल्द ही सलमान खान की फिल्म ‘भारत’ में नजर आएंगी। हाल ही में फिल्म मेकर्स ने इस बात का ऐलान कर दिया है कि इस फिल्म में सलमान के अॉपोजिट प्रियंका च

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस प्रियंका चोपड़ा जल्द ही सलमान खान के साथ लंबे समय बाद स्क्रीन पर दिखाई देंगी। इस बात की अब पुष्टि हो चुकी है। बताया जा रहा है कि प्रियंका जल्द ही सलमान खान की फिल्म ‘भारत’ में नजर आएंगी।

Bollywood Tadka

हाल ही में फिल्म मेकर्स ने इस बात का ऐलान कर दिया है कि इस फिल्म में सलमान के अॉपोजिट प्रियंका चोपड़ा मुख्य किरदार निभाएंगी।

Bollywood Tadka

बता दें कि इसके बारे में ट्रेड एनलिस्ट तरण आदर्श ने भी ट्वीट किया है। ये साफ हो गया है कि इस फिल्म से प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड में वापसी करने वाली है। ये फिल्म साल 2019 में ईद के मौके पर रिलीज की जाएगी।

Bollywood Tadka

फिल्म के डायरेक्टर हैं अली अब्बास जफर जो पहले सलमान खान के साथ ‘टाइगर जिंदा है’ को निर्देशित कर चुके हैं जबकि फिल्म को प्रोड्यूस किया है अतुल अग्निहोत्री और भूषण कुमार ने।

Bollywood Tadka

प्रियंका इससे पहले भी सलमान खान के साथ 3 फिल्मों में काम कर चुकी हैं। ये फिल्में थी ‘सलाम-ए-इश्क’, ‘मुझसे शादी करोगी’ और ‘गॉड तुस्सी ग्रेट हो’। अब सलमान खान के साथ प्रियंका लंबे समय बाद स्क्रीन पर दिखाई देंगी।

:

salman khanpriyanka choprafilm bharat

loading...