main page

होमटाउन पहुंची प्रियंका चोपड़ा: आंगनबाड़ी केंद्र में देसी गर्ल ने बच्चों से की बात, बोलीं- 'मैंने बचपन के कुछ साल लखनऊ के स्कूल में बिताए'

Updated 07 November, 2022 03:39:50 PM

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों भारत में हैं। मुंबई-दिल्ली के बाद प्रियंका हाल ही में अपने होमटाउन पहुंची। यूनिसेफ की ग्लोबल गुडविल एंबैसडर के तौर पर पीसी लखनऊ पहुंची।वहां पहुंचते ही उन्होंने यूनीसेफ से मिली जिम्मेदारियां निभाने निकल गईं। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र में स्कूली बच्चों के बीच काफी सारा वक्त बिताया। प्रियंका स्कूल कैंपस में बच्चों के साथ बैठकर तसल्ली से बातें करती दिख रही हैं। वहां मौजूद बच्चे भी प्रियंका की बातें काफी ध्यान से सुन रहे हैं।

मुंबई: प्रियंका चोपड़ा इन दिनों भारत में हैं। मुंबई-दिल्ली के बाद प्रियंका हाल ही में अपने होमटाउन पहुंची। यूनिसेफ की ग्लोबल गुडविल एंबैसडर के तौर पर पीसी लखनऊ पहुंची।  

Bollywood Tadka

वहां पहुंचते ही उन्होंने यूनीसेफ से मिली जिम्मेदारियां निभाने निकल गईं। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र में स्कूली बच्चों के बीच काफी सारा वक्त बिताया। प्रियंका स्कूल कैंपस में बच्चों के साथ बैठकर तसल्ली से बातें करती दिख रही हैं। वहां मौजूद बच्चे भी प्रियंका की बातें काफी ध्यान से सुन रहे हैं।

Bollywood Tadka

इस मौके पर उन्होंने हिंसा को खत्म करने और यूपी में लड़कियों के साथ भेदभाव को खत्म करने पर कुछ बातें कहीं। उन्होंने कहा- 'हम कई सारे यूनीसेफ पार्टनर्स से मिल रहे हैं।

Bollywood Tadka

इसका मकसद ये देखना है कि लड़कियों के साथ भेदभाव और हिंसा को खत्म करने के मकसद से कितना काम किया गया है। मैं उनके चैलेंजेज के बारे में उनसे सुनूंगी जो उन्हें रोज झेलना पड़ता है और उसके सॉल्यूशन के देखना चाहूंगी। जैसा कि मैंने पहले भी कई बार कहा है कि महिलाएं और लड़कियां केवल अपने लिए ही नहीं बल्कि उनकी कम्यूनिटी के बेहतर फ्यूचर के लिए भी सबसे अहम हैं।'

Bollywood Tadka

प्रियंका को 2016 में ग्लोबल यूनिसेफ गुडविल एंबेसडर के रूप में नियुक्त किया गया। वह बच्चों के अधिकारों तथा लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए मीडिया पैनल चर्चाओं में भी भाग लेती रहती हैं। 

 

 

Content Writer: Smita Sharma

Priyanka ChopraHometownLucknowSpend timeStudentsBollywood NewsBollywood News and GossipHollywood NewsLatest Hollywood NewsHollywood Celebrity NewsHollywood Cinema GossipToday Top Hollywood News

loading...