main page

म्यूजिक कॉन्सर्ट में बॉयफ्रेंड निक को चीयर करती दिखी प्रियंका, तस्वीरें आईं सामने

Updated 06 August, 2018 01:46:17 PM

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों निक जोनस के साथ सिंगापुर गई हैं। इस दौरान की एक वीडियो सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही है। इस वीडियो में प्रियंका निक की बाहों में बाहें डाले नजर आ रही हैं।

मुंबईः एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों निक जोनस के साथ सिंगापुर गई हैं। इस दौरान की एक वीडियो सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही है। इस वीडियो में प्रियंका निक की बाहों में बाहें डाले नजर आ रही हैं। दरअसल, यह वीडियो निक के काॅर्न्स्ट के दौरान का है।

 

Bollywood Tadka

 

इस दौरान की कुछ तस्वीरें भी सामने आईं हैं, जिसमें निक स्टेज पर अपनी परफॉर्मेंस कर रहे हैं और प्रियंका नीचे खड़े होकर उन्हें चेयर कर रही हैं। इसके अलावा दोनों का कुछ दिन पहले भी एक वीडियो सोशल साइट पर वायरल हुआ था।इस वीडियो में निक और प्रियंका काफी खुश नजर आ रहे थे। 

 

 

कुछ दिन पहले खबरें आईं कि दोनों सितंबर में शादी कर सकते हैं। इन खबरों को और बल तब मिला जब प्रियंका ने सलमान खान की फिल्म ‘भारत’ छोड़ दी। फिल्म से उनके अलग होने की जानकारी निर्देशक अली अब्बास ज़फर ने दी थी।

 

 

 

अली ने जिस तरह से उनके भारत से अलग होने की जानकारी दी उससे  ये साफ हो गया था कि वो निक के साथ रिलेशन में हैं और उनकी ज़िंदगी में कुछ बड़ा बदलाव होने जा रहे है। 

 

 

प्रियंका निक को लंबे समय से डेट कर रही हैं। इतना ही दोनों एक साथ भारत भी आए, जहां प्रियंका ने अपनी मां मधु चोपड़ा से निक की मुलाकात भी करवाई। प्रियंका और निक को अक्सर एक साथ स्पॉट किया जाता है। 

: Neha

priyanka chopraattendsnick jonasconcertsingapor

loading...