main page

इंस्टाग्राम की रिच लिस्ट में शामिल हुईं प्रियंका चोपड़ा, ऐसा करने वाली भारत की पहली एक्ट्रेस बनीं 'देसी गर्ल'

Updated 08 July, 2020 01:05:33 PM

देश विदेश तक बड़ी पहचान बनाने वाली प्रियंका चोपड़ा भारत की पहली एक्ट्रेस हैं। सोशल मीडिया पर भी एक्ट्रेस की फैन फॉलोविंग कई दूसरी बॉलीवुड की एक्ट्रेसेस के बजाए कहीं ज्यादा है। हर साल की तरह इस साल भी इंस्टाग्राम से करोड़ों की कमाई करने वाले सितारों की लिस्ट सामने आ गई है। इस इंस्टाग्राम रिच लिस्ट में इस बार केवल एक ही बॉलीवुड सेलेब का नाम शामिल है और वो है प्रियंका चोपड़ा।

बॉलीवुड तड़का टीम. देश विदेश तक बड़ी पहचान बनाने वाली प्रियंका चोपड़ा भारत की पहली एक्ट्रेस हैं। सोशल मीडिया पर भी एक्ट्रेस की फैन फॉलोविंग कई दूसरी बॉलीवुड की एक्ट्रेसेस के बजाए कहीं ज्यादा है। हर साल की तरह इस साल भी इंस्टाग्राम से करोड़ों की कमाई करने वाले सितारों की लिस्ट सामने आ गई है। इस इंस्टाग्राम रिच लिस्ट में इस बार केवल एक ही बॉलीवुड सेलेब का नाम शामिल है और वो है प्रियंका चोपड़ा। 

Bollywood Tadka
इस लिस्ट में शामिल होने वाली प्रियंका चोपड़ा देश की पहली एक्ट्रेस बन गई हैं। इंस्टाग्राम के शैड्यूलिंग टूल HopperHQ ने ये लिस्ट जारी की है। जिसमें प्रियंका चोपड़ा का स्थान 28वें नंबर पर हैं।

Bollywood Tadka

प्रियंका चोपड़ा अपने इंस्टाग्राम पोस्ट से करोड़ों की कमाई करती हैं। प्रियंका एक इंस्टाग्राम पोस्ट का करीब 2.16 करोड़ रुपये लेती हैं। 

Bollywood Tadka


प्रियंका चोपड़ा के अलावा इस लिस्ट भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली भी हैं। इस लिस्ट में विराट 26वें नंबर पर हैं, अर्थात वो प्रियंका से दो कदम आगे हैं। सिर्फ प्रियंका और विराट ही दोनों ही इस लिस्ट में शामिल होने वाले भारतीय सेलिब्रिटी हैं।

Bollywood Tadka


बता दें बीतें दिनों प्रियंका को एक और बड़ी सक्सेस हाथ लगी थी। प्रियंका ने हॉलीवुड एक्टर कियानू रिव्स की फिल्म मैट्रिक्स 4 को साइन किया था। 


 

Edited By: suman prajapati

Priyanka Chopra became firstIndian actressjoinInstagram Rich ListHollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsHollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...