main page

प्रियंका चोपड़ा ने रोशन किया देश का नाम,'एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेस' का हिस्सा बनीं एक्ट्रेस

Updated 28 March, 2023 01:02:28 PM

बॉलीवुड से हॉलीवुड इंडस्ट्री तक धाक जमाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा आज किसी पहचान की मोहताज नही हैं। कई हिट फिल्में देने वाली पीसी ने अब तक कई उपलब्धियां अपने नाम की है। वहीं, हाल ही में एक्ट्रेस देश का नाम रोशन किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रियंका चोपड़ा 'एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेस' के एक्टर्स ब्रांच की एग्जीक्यूटिव कमेटी में शामिल हो गई हैं।

मुंबई. बॉलीवुड से हॉलीवुड इंडस्ट्री तक धाक जमाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा आज किसी पहचान की मोहताज नही हैं। कई हिट फिल्में देने वाली पीसी ने अब तक कई उपलब्धियां अपने नाम की है। वहीं, हाल ही में एक्ट्रेस देश का नाम रोशन किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रियंका चोपड़ा 'एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेस' के एक्टर्स ब्रांच की एग्जीक्यूटिव कमेटी में शामिल हो गई हैं।

Bollywood Tadka

 

'अकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेस' का मेंबर बनने के लिए इन्विटेशन के साथ-साथ ऑस्कर नॉमिनेशन की जरूरत भी पड़ती है। खास बात यह है कि प्रियंका चोपड़ा अभिनीत फिल्म 'वाइट टाइगर' को ऑस्कर में नॉमिनेशन भी मिला था। फिल्म में अभिनय करने के साथ-साथ प्रियंका ने इसे प्रोड्यूस भी किया था। प्रियंका का अकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेस का मेंबर बनना भारत के लिए गर्व की बात है।

 

Bollywood Tadka


वहीं, काम की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा जल्द ही रूसो ब्रदर्स की 'सिटाडेल' में नजर आएंगी जो प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। इसके अलावा उनकी अगली फिल्म Love Again है। हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स के अलावा एक्ट्रेस के पास फरहान अख्तर की फिल्म 'जी ले जरा' भी है, जिसमें वह आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ के साथ नजर आएंगी।
 

Content Writer: suman prajapati

Priyanka ChoprapartAcademy of Motion Picture Arts and SciencesHollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsHollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...