main page

'निक जोनस की पत्नी' कहलाने पर तिलमिलाईं प्रियंका चोपड़ा, बोलीं-'आज भी महिलाओं के साथ ऐसा क्यों होता है'

Updated 17 December, 2021 02:47:15 PM

बाॅलीवुड से हाॅलीवुड में अपनी एक्टिंग का ढंका बजा चुकीं प्रियंका चोपड़ा  बीते दिनों पति निक जोनास का नाम सोशल मीडिया हैंडल्स से हटाने की वजह से सुर्खियों में थीं। वहीं अब पीसी निक जोनस की पत्नी कहलाए जाने पर तिलमिला गई हैं। दरअसल, एक वेबसाइट ने पीसी को निक जोनस की पत्नी कहकर संबोधित किया जिस पर प्रियंका ने सवाल उठाए हैं।

मुंबई: बाॅलीवुड से हाॅलीवुड में अपनी एक्टिंग का ढंका बजा चुकीं प्रियंका चोपड़ा  बीते दिनों पति निक जोनास का नाम सोशल मीडिया हैंडल्स से हटाने की वजह से सुर्खियों में थीं। वहीं अब पीसी निक जोनस की पत्नी कहलाए जाने पर तिलमिला गई हैं। दरअसल, एक वेबसाइट ने पीसी को निक जोनस की पत्नी कहकर संबोधित किया जिस पर प्रियंका ने सवाल उठाए हैं।

Bollywood Tadka

प्रियंका ने एक अर्टिकल का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा-'बहुत ही इंट्रेस्टिंग बात है कि मैं सबसे आइकॉनिक फिल्म फ्रैंचाइजी में एक को प्रमोट कर रही हूं और तब भी मुझे किसी की पत्नी कहकर संबोधित किया जा रहा है।'

Bollywood Tadka

प्रियंका ने आगे लिखा- 'प्लीज एक्सप्लेन कीजिए कि अब भी महिलाओं के साथ ऐसा क्यों होता है? क्या मैं अपने बायो में IMDB का लिंक डालूं।' प्रियंका ने इस पोस्ट में निक जोनस को भी टैग किया।

Bollywood Tadka

प्रियंका चोपड़ा ने भी मोस्ट एडमायर्ड वुमन-2021 की लिस्ट में अपनी जगह बनाई है। इस साल टॉप 10 की इस सूची में अपनी जगह बनाने वाली प्रियंका इकलौती भारतीय एक्ट्रेस हैं। जानकारी के मुताबिक पिछले साल एक्ट्रेस इस सूची में 15वें नंबर पर थीं लेकिन साल अपनी रैंकिंग में बढ़ोतरी करते हुए उन्होंने इस साल 10वां स्थान हासिल किया।

Bollywood Tadka

काम की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में हॉलीवुड फिल्म 'सिटाडेल' की शूटिंग पूरी की है। वह 'मैट्रिक्स' और बाॅलीवुड फिल्म  'जी ले जरा' में नजर आएंगी। इसमें उनके साथ कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट हैं।

Content Writer: Smita Sharma

Priyanka ChopraNick JonasHollywood NewsLatest Hollywood NewsBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...