main page

Diwali 2021: प्रियंका चोपड़ा के देसी अवतार ने मचाया बवाल, लहंगे में इतारते हुए Mrs. Jonas ने फ्लॉन्ट की पतली कमरिया

Updated 04 November, 2021 12:13:45 PM

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा भले ही देश से दूर हैं लेकिन उनके दिल में अपनी संस्कृति और संस्कार बसे हुए हैं। यही वजह है कि विदेश में भी वह हर त्योहार को धूमधाम से मनाती हैं। फिर चाहे होली हो, करवाचौथ हो या फिर दीपावली। आज जहां पूरे भारत में काफी हर्षोल्लास के साथ दीपावली मनाया जा रहा है। वहीं प्रियंका देश से दूर अमेरीका में इस त्योहार को पूरे उत्साह के साथ मना रही हैं।

लंदन: देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा भले ही देश से दूर हैं लेकिन उनके दिल में अपनी संस्कृति और संस्कार बसे हुए हैं। यही वजह है कि विदेश में भी वह हर त्योहार को धूमधाम से मनाती हैं। फिर चाहे होली हो, करवाचौथ हो या फिर दीपावली। आज जहां पूरे भारत में काफी हर्षोल्लास के साथ दीपावली मनाया जा रहा है। वहीं प्रियंका देश से दूर अमेरीका में इस त्योहार को पूरे उत्साह के साथ मना रही हैं।

Bollywood Tadka

पीसी ने हाल ही में  फैंस को दीवाली की शुभकामनाएं दी। इसी के साथ उन्होंने अपनी कुछ बेहतरीन तस्वीरों के जरिए अपने चाहने वालों को दिवाली सेलीब्रेशन की झलक भी दिखाई। दीवाली पर पीसी ने अपना देसी अवतार दिखाया जो फैंस को काफी भा रहा है।

Bollywood Tadka

लुक की बात करें तो प्रियंका ने दीवाली सेलिब्रेशन के लिए ऑफ व्हाइट कलर का लहंगा चोली चुना। डिजाइनर अर्पिता मेहता के सैंड फ्लोरल टियर प्रिंट स्कर्ट और फ्लोरल मिरर ब्लाउज़ सेट में प्रियंका कहर ढा रही हैं।

Bollywood Tadka

प्रियंका चोपड़ा ने अपने दीवाली लुक में एक स्टेटमेंट चोकर नेकपीस, ईयररिंग्स,चूड़ियों  से कंप्लीट किया है।वहीं कर्ली हेयर और लाइट मेकअप पीसी के लुक को चार-चांद लगा रहा है।

Bollywood Tadka

प्रियंका इठलाते हुए कैमरे के सामने अपनी पतली कमरिया फ्लाॅन्ट कर रही हैं। प्रियंका चोपड़ा ने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा-"दिवाली की शुभकामनाएं... सभी को प्यार, रोशनी और खुशियां। बहुत आभार के साथ उत्सव की शुरुआत करें और प्यार से घिरे रहें।" फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

फैंस के अलावा स्टार्स को भी प्रियंका का दीवाली लुक भा गया। प्रियंका की इन तस्वीरों पर उनके पति और सिंगर ने फायर इमोजी ड्रॉप की। वहीं फराह खान अली, मिमी कट्रेल और अन्य जैसे कई स्टार्स ने प्रियंका की तस्वीरों पर कमेंट किया। 

Bollywood Tadka

काम की बात करें तो प्रियंका के पास सिटाडेल, द मैट्रिक्स: रिसरेक्शन्स, टेक्स्ट फॉर यू और मिंडी कलिंग के साथ एक वेडिंग कॉमेडी पाइपलाइन में है। वहीं एक्ट्रेस जल्द ही कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट की जी ले जरा के साथ बॉलीवुड में वापसी करेंगी।


Bollywood Tadka

 

Bollywood Tadka

Content Writer: Smita Sharma

Priyanka Chopradesi avatarDiwali 2021Bollywood NewsBollywood News and GossipHollywood NewsLatest Hollywood NewsHollywood Celebrity NewsHollywood Cinema GossipToday Top Hollywood News

loading...