main page

शादी के बंधन में बंधी प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ की एक्स मंगेतर इशिता, लंदन में लिए सात फेरे

Updated 25 June, 2021 03:54:28 PM

प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की एक्स मंगेतर इशिता कुमार शादी के बंधन में बंध गई हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें शेयर करके दी है। वेडिंग फोटोज में पति के साथ उनकी जोड़ी खूब जच रही है और दुल्हन बनी इशिता भी बेहद खूबसूरत लग रही हैं। बता दें, इशिता ने ये शादी लंदन में रचाई है। शादी की इन तस्वीरो में इशिता रेड जोड़े में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। रेड साड़ी, चूड़ा, सिंदूर और मंगलसूत्र पहने दुल्हन बनी इशिता चांद का टुकड़ा लग रही हैं। इस दौरान उनके चेहरे पर ज

बॉलीवुड तड़का टीम. प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की एक्स मंगेतर इशिता कुमार शादी के बंधन में बंध गई हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें शेयर करके दी है। वेडिंग फोटोज में पति के साथ उनकी जोड़ी खूब जच रही है और दुल्हन बनी इशिता भी बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

Bollywood Tadka

 

बता दें, इशिता ने ये शादी लंदन में रचाई है। शादी की इन तस्वीरो में इशिता रेड जोड़े में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। रेड साड़ी, चूड़ा, सिंदूर और मंगलसूत्र पहने दुल्हन बनी इशिता चांद का टुकड़ा लग रही हैं। इस दौरान उनके चेहरे पर जीवन के नए चैप्टर की शुरूआत की खुशी साफ नजर आ रही है। वहीं उनके पति भी इस दौरान परफेक्ट ग्रूम लग रहे हैं।


 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ishita Kumar (@ishittaakumar)


इन तस्वीरों में इशिता मुश्कुराते हुए पति के साथ शादी की रस्में करती हुई नजर आ रही है। तस्वीरें शेयर करते हुए इशिता ने कैप्शन में लिखा- ..मेरे सारे प्यार

 

Bollywood Tadka


बता दे, इशिता कुमार ने दो साल पहले एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा संग सगाई की थी। प्रियंका ने भी अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर कर भाई और उनकी मंगेतर को बधाई भी दी थी, लेकिन किसी वजह से दोनों की शादी टूट गई और उसके बाद इशिता वापस लंदन चली गई थी।

Bollywood Tadka

 

सिद्धार्थ के साथ नाता टूटने पर इशिता ने उसके साथ अपनी सारी फोटोज इंस्टाग्राम से भी डिलीट कर दी थीं, लेकिन अब सिद्धार्थ की एक्स मंगेतर अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुकी है। उन्हें सोशल मीडिया पर फैंस और फ्रेंड्स से लगातार शादी की बधाइयां मिल रही हैं।


 

Content Writer: suman prajapati

Priyanka ChoprabrotherSiddharth Chopraex-fianceIshita Kumartied knotHollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsHollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...