एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस पॉवर कप्लस में से एक हैं। दोनों में हमेशा जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिलती है। 1 दिसंबर को कपल की शादी को पूरे तीन साल हो गए, जिसे निकयांका ने खास अंदाज में सेलिब्रेट किया। थर्ड वेडिंग एनिवर्सरी पर कपल ने रोमांटिक कैंडललाइट डिनर किया, जिसका वीडियो इंटरनेट पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है। एनिवर्सरी सेलिब्रेशन की झलकियां कपल ने अपने इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ शेयर की हैं। निक द्वारा शेयर किए वीडियो में देखा जा सकता है कि तीन साल पूरे होने पर कमरे को खूबसूरत तरीके
02 Dec, 2021 10:36 AMबॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस पॉवर कप्लस में से एक हैं। दोनों में हमेशा जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिलती है। 1 दिसंबर को कपल की शादी को पूरे तीन साल हो गए, जिसे निकयांका ने खास अंदाज में सेलिब्रेट किया। थर्ड वेडिंग एनिवर्सरी पर कपल ने रोमांटिक कैंडललाइट डिनर किया, जिसका वीडियो इंटरनेट पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है।
एनिवर्सरी सेलिब्रेशन की झलकियां कपल ने अपने इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ शेयर की हैं। निक द्वारा शेयर किए वीडियो में देखा जा सकता है कि तीन साल पूरे होने पर कमरे को खूबसूरत तरीके से डेकोरेट किया गया है।
प्रियंका मोमबत्तियों और फूलों से सजे मेज पर बैठी हुई पोज दे रही है। फर्श पर बड़ी-बड़ी मोमबत्तियां और गुलाब की पंखुड़ियां दिखाई दे रही हैं। वीडियो शेयर कर निक ने कैप्शन में '3 साल' लिखा है।
वहीं प्रियंका ने भी खूबसूरत झलक शेयर करते हुए लिखा-'Living the dream.'
बता दें, निकयांका 1 और 2 दिसंबर, 2018 को दो रीति रिवाजों से शादी के बंधन में बंधे थे। एक उन्होंने क्रिश्चियन तो दूसरी हिंदू रीति रिवाज से शादी की थी। ऐसे में आज कपल की शादी की सालगिरह को पूरे 3 साल हो गए हैं। शादी के बाद प्रियंका पति निक जोनस के साथ लंदन में सैटल हो गई। इन दिनों वह हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं।