main page

फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' के 5 साल पूरे होने पर प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया वीडियो, एक्ट्रेस बोलीं- काशी की ताकत के अनुभव की यादों...

Updated 19 December, 2020 12:10:17 PM

फिल्म ''''बाजीराव मस्तानी'''' को 5 साल पूरे हो गए हैं। फिल्म में एक्टर रणवीर सिंह और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के अलावा एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भी मुख्य भूमिका में नजर आई थी। फिल्म के 5 साल पूरे होने पर प्रियंका ने फिल्म से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जो खूब पसंद किया जा रहा है।

मुंबई. फिल्म ''बाजीराव मस्तानी'' को 5 साल पूरे हो गए हैं। फिल्म में एक्टर रणवीर सिंह और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के अलावा एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भी मुख्य भूमिका में नजर आई थी। फिल्म के 5 साल पूरे होने पर प्रियंका ने फिल्म से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जो खूब पसंद किया जा रहा है।

Bollywood Tadka
प्रियंका ने काशीबाई के किरदार का वीडियो शेयर किया है। प्रियंका ने फिल्म में बाजीराव (रणवीर) की पहली पत्नी काशीबाई का रोल प्ले किया था। जिसे खूब प्यार मिला था। वीडियो में प्रियंका अपना डॉयलाग भी बोल रही है। जब काशीबाई को मस्तानी (दीपिका) के बारे में पता चलता है तो वह रणवीर से कहती है-'आप हमसे हमारी जिंदगी मांग लेते, हम खुशी खुशी दे देते, पर आपने तो हमसे हमारा गुरुर छ‍ीन ल‍िया'। वीडियो शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा- काशी की ताकत के अनुभव की यादों के साथ हम बाजीराव मस्तानी के 5 साल। संजय सर, रणवीर सिंह, दीप‍िका पादुकोण, तन्वी अज्मी सहित पूरी टीम को बधाई। फैंस इस वीडियो को खूब प्यार दे रहे हैं।

बता दें फिल्म 18 दिसंबर 2015 को रिलीज हुई थी। संजय लीला भंसाली ने फिल्म को डायरेक्ट किया था। काम की बात करें तो प्रियंका बहुत जल्द फिल्म द व्हाइट टाइगर में नजर आने वाली है। इसमें एक्ट्रेस राजकुमार राव के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी।

Bollywood Tadka

: Parminder Kaur

priyanka chopracelebrates5 yearsfilm bajirao mastaniBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity News

loading...