main page

लॉस एंजेलिस में प्रियंका चोपड़ा ने धूमधाम से मनाया मैनेजर का बर्थडे, ढोल की बीट पर 'देसी गर्ल' ने जमकर किया भांगड़ा

Updated 24 May, 2022 02:59:37 PM

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अमेरिकन सिंगर निक जोनस संग शादी के बाद भले ही विदेश में बस गई हों, लेकिन उनमें अपने देश का देसीपन बरकरार है। प्रियंका के कई वीडियोज और फोटोज में उनका देसी अंदाज देखने को मिला है। अब हाल ही में देसी गर्ल ने अपने लॉस एंजेलिस वाले घर में मैनेजर के लिए बर्थडे पार्टी रखी, जहां वो

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अमेरिकन सिंगर निक जोनस संग शादी के बाद भले ही विदेश में बस गई हों, लेकिन उनमें अपने देश का देसीपन बरकरार है। प्रियंका के कई वीडियोज और फोटोज में उनका देसी अंदाज देखने को मिला है। अब हाल ही में देसी गर्ल ने अपने लॉस एंजेलिस वाले घर में मैनेजर के लिए बर्थडे पार्टी रखी, जहां वो ढोल-नगाड़े की बीट सुन खुद को रोक नहीं पाईं और जमकर भांगड़ा किया। मैनेजर के बर्थडे सेलिब्रेशन से प्रियंका की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर फैंस का खूब अटेंशन खींच रहे हैं।

Bollywood Tadka


सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रियंका निक संग अपनी मैनेजर अनुजा आचार्या के बर्थडे के लिए अपने हाथों से केक लेकर आई और उसे टेबल पर रखने के बाद ढोल की बीट पर थिरकने लगीं।

Bollywood Tadka

 

उनके साथ उनकी मैनेजर भी भांगड़ा करती हुई दिखाई दीं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Jerry x Mimi 😍 (@jerryxmimi)

 

इस दौरान निक अपनी पत्नी का देसी अंदाज देख हैरानरह गए। 

Bollywood Tadka


इस डांस वीडियो के अलावा प्रिंयका की मैनेजर के बर्थडे सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें भी सामने आईं, जिसमें देसी गर्ल खूब मस्ती करती दिखीं।

Bollywood Tadka

 

लुक की बात करें तो इस दौरान प्रियंका चोपड़ा ग्रीन जंपसूट में गॉर्जियस नजर आईं। वहीं उनकी मैनेजर ब्लैक शॉर्ट्स में बोल्ड दिखाई दीं।

Bollywood Tadka

 

एक्ट्रेस की ये तस्वीरें देख फैंस उन पर खूब प्यार लुटा रहे हैं और उनके देसी अंदाज को भी काफी पसंद कर रहे हैं।

Bollywood Tadka

 

काम की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा इन दिनों हॉलीवुड वेब सीरीज 'सिटाडेल' की शूटिंग कर रही हैं। इसके अलावा उनके पास बॉलीवुड फिल्म भी है। वो कटरीना कैफ और आलिया भट्ट संग 'जी ले जरा' में नजर आएंगी।

Content Writer: suman prajapati

Priyanka Chopracelebratesmanager birthdayLAdancingdhol beatsHollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsHollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...