main page

भतीजे संग मस्ती करती दिखीं प्रियंका चोपड़ा, तस्वीर को मिले करोड़ों लाइक्स

Updated 25 March, 2019 05:46:47 PM

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों पति निक जोनस के साथ हॉलीडे एंजॉय कर रही हैं। बीते दिनों इस कपल की मियामी बीच की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। इसी बीच एक बार फिर प्रियंका की एक बच्चे के साथ तस्वीरें सामने आई है।

मुंबई: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों पति निक जोनस के साथ हॉलीडे एंजॉय कर रही हैं। बीते दिनों इस कपल की मियामी बीच की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। इसी बीच एक बार फिर प्रियंका की एक बच्चे के साथ तस्वीरें सामने आई है। कुछ घंटो पहले शेयर हुए इन तस्वीरों को अब तक करोड़ो लोग लाइक कर चुके हैं। 

Bollywood Tadka, प्रियंका चोपड़ा इमेज, प्रियंका चोपड़ा फोटो, प्रियंका चोपड़ा पिक्चर

बता दें कि ये छोटा बच्चा प्रियंका चोपड़ा का भतीजा है। प्रियंका ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा- 'ओके स्टॉप प्लिज'। तस्वीर में देसी गर्ल अपने भतीजे के साथ मस्ती भरे अंदाज में नजर आ रही हैं। सामने आई इन तस्वीर में प्रियंका लाइट ब्लू कलर के कपड़ो में दिखाई दी। 

Bollywood Tadka, प्रियंका चोपड़ा इमेज, प्रियंका चोपड़ा फोटो, प्रियंका चोपड़ा पिक्चर

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका जल्द फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में दिखाई देंगी। इस फिल्म के उनके ऑपोजिट फरहान अख्तर दिखाई देंगे। बीते दिनों उन्होंने फिल्म की शूटिंग पूरी की है।फरहान और प्रियंका के अलावा फिल्म में ज़ायरा वसीम भी एहम भूमिका में दिखाई देंगे। ये फिल्म इस साल 11 अक्टूबर को रिलीज होगी।

Bollywood Tadka, प्रियंका चोपड़ा इमेज, प्रियंका चोपड़ा फोटो, प्रियंका चोपड़ा पिक्चर

 

: Neha

priyanka chopranephewBollywood NewsBollywood News and GossipBox Office Masala newsBollywood Celebrity News

loading...