main page

समंदर के बीच  पति की बाहों में लिपट प्रियंका चोपड़ा ने मनाया नया साल, दो दिन बाद दिखाईं खूबसूरत तस्वीरें

Updated 03 January, 2022 09:34:56 AM

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन फैंस के साथ खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में प्रियंका ने पति निक जोनस संग कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। ये तस्वीरें उनके न्यू ईयर जश्न की हैं। तस्वीरों से साफ है कि प्रियंका ने पूरी दुनिया से दूर निक के साथ इस स्पेशल मौके को सेलिब्रेट किया है।

लंदन: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन फैंस के साथ खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में प्रियंका ने पति निक जोनस संग कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। ये तस्वीरें उनके न्यू ईयर जश्न की हैं। तस्वीरों से साफ है कि प्रियंका ने पूरी दुनिया से दूर निक के साथ इस स्पेशल मौके को सेलिब्रेट किया है।

Bollywood Tadka

पहली तस्वीर में प्रियंका समंदर के बीच बोट पर निक जोनस के साथ रोमांटिक मूड में दिख रही हैं। वह निक की बाहों में लिपटी हैं। लुक की बात करें तो प्रियंका पिंक ड्रेस में दिख रही हैं। उन्होंने अपने लुक को मिनिमल मेकअप, बन से कंप्लीट किया है। वहीं निक फ्लोरल प्रिंट शर्ट में हैं।

Bollywood Tadka

दूसरी तस्वीर में प्रियंका बिकिनी पहने सनबाथ ले रही हैं।

Bollywood Tadka

एक अन्य तस्वीर में प्रियंका सेल्फी ले रही हैं जबकि उनके बगल में निक बैठे हुए हैं।

Bollywood Tadka

पीसी ने तस्वीरों के साथ लोकेशन में हैवेन (स्वर्ग) लिखा।

Bollywood Tadka

इसके साथ उन्होंने कैप्शन दिया-'अपने दोस्तों और परिवार के प्रति बहुत आभारी हूं। ये सेलिब्रेशन की लाइफ है। हैप्पी न्यू ईयर।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nick Jonas (@nickjonas)


इससे पहले न्यू ईयर के मौके पर निक जोनस ने एक तस्वीर पोस्ट की थी। प्रियंका उन्हें किस करती नजर आई थीं। निक ने कैप्शन में लिखा था-'मेरी हमेशा के लिए न्यू ईयर किस।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

काम की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा हाल ही में मैट्रिक्स सीरीज़ की चौथी फिल्म 'द मैट्रिक्स रीसरेक्शंस' में नजर आईं थीं। हॉलिवुड फिल्म में प्रियंका सती के किरदार में नजर आई हैं। बॉलीवुड में उनके पास फरहान अख्तर की फिल्म ‘जी ले जरा’ है। इसमें उनके साथ आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ हैं। 
 

 

Content Writer: Smita Sharma

Priyanka ChopraNick JonasNew YearcelebrationpicturesBollywood NewsBollywood News and GossipHollywood NewsLatest Hollywood NewsHollywood Celebrity NewsHollywood Cinema GossipToday Top Hollywood News

loading...